• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेल में बंद शख्स परिवार बढ़ाने जाएगा लंदन, कोर्ट ने 4 महीने का दिया वक्त

जेल में बंद शख्स परिवार बढ़ाने जाएगा लंदन, कोर्ट ने 4 महीने का दिया वक्त

August 19, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

जेल में बंद शख्स परिवार बढ़ाने जाएगा लंदन, कोर्ट ने 4 महीने का दिया वक्त

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 19, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेल में बंद शख्स परिवार बढ़ाने जाएगा लंदन, कोर्ट ने 4 महीने का दिया वक्त

नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी में 11 साल पहले हुए एक अपराध का आरोपी पिता बनने के लिए लंदन जा सकेगा। अदालत ने उसे लंदन में रहने वाली पत्नी के पास जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि उसे परिवार बढ़ाने का अधिकार है। उसकी पत्नी भारत नहीं आ सकती, इसलिए उसे विदेश जाने की अनुमति दी जाती है।

कालकाजी इलाके में वर्ष 2013 में अनमोल नामक युवक की मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला था कि वह अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स ले रहा था। इसके बाद वह उग्र हो गया। दोस्तों और वहां तैनात गार्ड ने बल प्रयोग कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसके दोस्तों और गार्ड को गिरफ्तार भी किया था। इनमें से गार्ड पर गैर इरादतन हत्या और दोस्तों पर ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोप है। फिलहाल यह मामला अदालत में चल रहा है।

इससे पहले भी एक शादी में विदेश जा चुका

सरकारी अधिवक्ता की तरफ से आरोपी की याचिका का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और आरोपी को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। अगर वह विदेश गया तो वापस ट्रायल में शामिल होने के लिए नहीं आएगा। आरोपी के अधिवक्ता रवि दराल ने अदालत को बताया कि दिसंबर 2019 में भी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए वह फिलीपींस गया था। अदालत द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करते हुए वह समय पर लौट आया था।

अदालत ने कहा- युवक को अपना परिवार आगे बढ़ाने का अधिकार

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 28 दिसंबर तक के लिए आरोपी को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अदालत ने माना है कि युवक को परिवार आगे बढ़ाने का अधिकार है। पहले भी विदेश जाने पर उसने किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं किया था। अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उसे विदेश जाने की अनुमति दे दी है।

पत्नी फिलहाल भारत नहीं आ सकती

आरोपी ने अदालत में याचिका दायर कर दो साल के लिए लंदन जाने की अनुमति मांगी थी। उसके अधिवक्ता रवि दराल ने अदालत को बताया कि 11 साल बीतने के बाद भी अब तक आरोप तय नहीं हुए हैं। मामले का ट्रायल होने में काफी वक्त लग सकता है। दिसंबर 2022 में उसकी शादी हुई है और उसकी पत्नी लंदन की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती है। वह फिलहाल भारत नहीं आ सकती है। ऐसे में उसे परिवार आगे बढ़ाने के लिए लंदन जाना है। इससे संबंधित दस्तावेज भी आरोपी की तरफ से अदालत के समक्ष दिए गए।

Previous Post

एक टेस्ट मैच में 11 खिलाड़ी हुए जीरो पर आउट, फिर भी नहीं टूटा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post

टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

Next Post
टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In