• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जगह एक और दावेदार तीन, तगड़ी हो गई आईपीएल प्लेऑफ की लड़ाई; कौन मारेगा बाजी

जगह एक और दावेदार तीन, तगड़ी हो गई आईपीएल प्लेऑफ की लड़ाई; कौन मारेगा बाजी

May 19, 2025
ईरान-इज़रायल

ईरान-इज़रायल संघर्ष चरम पर

June 17, 2025
ट्रम्प

तेहरान पर संकट, ट्रंप की जल्द वापसी से अमेरिकी नीति में हलचल

June 17, 2025
शी जिनपिंग

चीन ने परमाणु विस्तार पर दी सफाई

June 17, 2025
पानी की जंग तेज: भारत बनाएगा 113 किमी लंबी नहर

पानी की जंग तेज: भारत बनाएगा 113 किमी लंबी नहर

June 17, 2025
अरुणा ईरानी

दो बार कैंसर, फिर भी फिट हैं अरुणा ईरानी

June 17, 2025
रेड

‘रेड 2’ की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल

June 17, 2025
कांग्रेस

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, संगठन पर फोकस

June 17, 2025
अखिलेश यादव

मुआवजा बचाने के लिए सरकार ने आंकड़े छिपाए: अखिलेश यादव

June 17, 2025
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर टीम इंडिया से जुड़ेंगे 17 जून को

June 17, 2025
विराट कोहली

एंडरसन बोले: कोहली को गेंदबाजी करना तेंदुलकर से कठिन

June 17, 2025
स्कॉर्पियो

स्कॉर्पियो एन खरीद पर दो लाख से अधिक की बचत

June 17, 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस

इंफाल में एयर इंडिया की सेवाएं बंद, एआई एक्सप्रेस जारी

June 17, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

जगह एक और दावेदार तीन, तगड़ी हो गई आईपीएल प्लेऑफ की लड़ाई; कौन मारेगा बाजी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 19, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जगह एक और दावेदार तीन, तगड़ी हो गई आईपीएल प्लेऑफ की लड़ाई; कौन मारेगा बाजी

IPL 2025 Playoff: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद प्लेऑफ की लड़ाई बेहद तगड़ी हो गई है। गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी हैं। अब आलम यह है कि एक जगह के लिए तीन टीमें दावेदार हैं। यह टीमें हैं मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स। अब इन तीनों टीमों के पास एक ही रास्ता है कि वह अपने बचे हुए सभी मैच धमाकेदार तरीके से जीतें। मैच हारने की सूरत में प्लेऑफ क्वालीफिकेशन अगर-मगर के गणित में फंस जाएगा। जाहिर सी बात है कि कोई भी टीम ऐसा नहीं चाहेगी। अब आइए देखते हैं कि एमआई, डीसी और एलएसजी में से किसका क्या सीन है…

मुंबई इंडियंस, बचे हुए मैच-दिल्ली और पंजाब के खिलाफ
प्वॉइंट्स टेबल में फिलहाल मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। तीनों टीमों में टॉप फोर में रहने के लिए एमआई सबसे तगड़ी दावेदार है। इसके लिए मुंबई को अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे। अगर मुंबई दिल्ली के खिलाफ अपना मैच जीत जाती है और लखनऊ बचे हुए तीन मैचों में एक हार जाती है तब भी मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर मुंबई की टीम दिल्ली से हार जाती है और पंजाब को हरा देती है तो दिल्ली प्वॉइंट्स टेबल में उनसे आगे निकल जाएगी। हालांकि दिल्ली को भी अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब को हराना होगा। वहीं, दोनों मैच हारने पर मुंबई की टीम बाहर हो जाएगी।

वैसे मुंबई इंडियंस के पास टॉप-2 में फिनिश करने का भी शानदार मौका है। अगर मुंबई की टीम अपने दोनों मैच जीत जाती है तो शानदार नेट रन रेट की बदौलत ऐसा कर सकती है। हालांकि ऐसा तभी होगा कि आरसीबी और पंजाब अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए और 17 अंकों पर ही रुक जाए। वैसे अगर गुजरात टाइटंस की टीम अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाती है तब भी मुंबई प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 फिनिश हासिल कर सकती है। ऐसी हालत में गुजरात का नेट रन नेट 0.795, मुंबई इंडियंस के नेट रन रेट 1.156 से कम रहेगा।

दिल्ली कैपिटल्स, बचे हुए मैच-मुंबई और पंजाब के खिलाफ
दिल्ली कैपिटल्स की हालत सबसे ज्यादा खस्ता है। पिछले आठ में से पांच मैच हारकर उसने अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है। अब अपने बचे दो मैचों में उसे जान झोंक देनी होगी। अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगला मैच हारते हैं तो आईपीएल 2025 में उनका सफर खत्म हो जाएगा। दिल्ली के लिए सबसे बेहतर सीन यही होगा कि वह अपने बचे दोनों मैच जोरदार तरीके से जीते और 17 अंकों तक पहुंचे। साथ ही उसे दुआ करनी होगी कि लखनऊ की टीम अपने तीनों मैच जीत जाए। इस सूरत में लखनऊ और मुंबई दोनों ही टीमें 16 अंकों के साथ उससे पीछे रह जाएंगी। अगर दिल्ली मुंबई से जीती और पंजाब से हारी तब भी वह 15 अंकों तक पहुंच पाएगी और मुंबई की टीम 16 अंक के साथ उसके आगे निकल जाएगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स, बचे हुए मैच-एसआरएस, जीटी और आरसीबी के खिलाफ
लखनऊ की टीम में अपने पिछले चार में से पांच मैच हारकर आ रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन मैच बाकी हैं। अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। लेकिन बात सिर्फ इतने से नहीं बनेगी। लखनऊ को दुआ करनी होगी कि बाकी मैचों के नतीजे उसके हिसाब से रहें। लखनऊ अपने बचे मैचों को जीतकर 16 अंकों तक पहुंच सकती है। साथ ही वह चाहेगी कि मुंबई और दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाएं। अगर दिल्ली और मुंबई एक-एक मैच हारती है और लखनऊ अपने तीनों मैच जीत लेती है तब भी उसकी बात नहीं बनेगी। वजह, एक मैच जीतते ही मुंबई 16 अंकों के साथ क्वॉलीफाई कर जाएगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी अच्छा है। वहीं, दिल्ली की टीम एक जीत से 15 अंकों तक ही पहुंचेगी। ऐसे में लखनऊ को जीत के साथ अपने नेट रन रेट पर भी मेहनत करनी होगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In