डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार दौरान गुजरात के लोगों के संबंध में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी तरफ से खेद व्यक्त करते हैं।
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसके बावजूद, मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूँ। गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था।”
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब खरगे केरल चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बोले थे, “मोदी जी, आप गुजरात के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।” इस बयान ने काफी हलचल मचाई थी और अब कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे लेकर सार्वजनिक रूप से खेद जताया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
