• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
किरोड़ी लाल मीणा का सियासी हमला: राजनीति कॉमर्शियल हुई, सेवा गायब

किरोड़ी लाल मीणा का सियासी हमला: राजनीति कॉमर्शियल हुई, सेवा गायब

February 3, 2026
खामेनेई की मौत का सनसनीखेज सच: 30 बमों से तहस-नहस हुआ नेतृत्व भवन

खामेनेई की मौत का सनसनीखेज सच: 30 बमों से तहस-नहस हुआ नेतृत्व भवन

March 1, 2026
केजरीवाल‑सिसोदिया को बरी करने के आदेश पर हाई कोर्ट में 9 मार्च सुनवाई

केजरीवाल‑सिसोदिया को बरी करने के आदेश पर हाई कोर्ट में 9 मार्च सुनवाई

March 1, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशा के बाद सनथ जयसूर्या ने कोच पद छोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशा के बाद सनथ जयसूर्या ने कोच पद छोड़ा

March 1, 2026
अब भारत नहीं, दुनिया करेगी SIR: मतदाता सूची सुधार पर 42 देशों की मुहर

बंगाल में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, ६१ लाख से अधिक नाम हटाए गए

March 1, 2026
तनाव के बीच तेहरान का बड़ा फैसला, अहमद वाहिदी को सौंपी सैन्य बागडोर

तनाव के बीच तेहरान का बड़ा फैसला, अहमद वाहिदी को सौंपी सैन्य बागडोर

March 1, 2026
न्यायोचित

नेतन्याहू के विमान पर रहस्य, खामेनेई को लेकर दावे-प्रतिदावे तेज

March 1, 2026
अमेरिकी–इज़रायली हमलों में ख़ामेनेई की मौत का दावा, ईरान में चालीस दिन का शोक

अमेरिकी–इज़रायली हमलों में ख़ामेनेई की मौत का दावा, ईरान में चालीस दिन का शोक

March 1, 2026
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, एयर ट्रैफिक बाधित

मिडल ईस्ट संकट का भारतीय उड़ानों पर असर, दो दिनों में 850 से अधिक उड़ानें रद्द

March 1, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

करो या मरो मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद, गांगुली का बड़ा बयान

March 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश: पार्टी से बड़ा कोई नहीं

March 1, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

फोरेंसिक साइंस न्याय प्रणाली का ‘रक्षा कवच’ है: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत

March 1, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सख्त संदेश: बेटी के अपनों से हारे पिता को अदालत ने भेजा जेल में

March 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, March 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

किरोड़ी लाल मीणा का सियासी हमला: राजनीति कॉमर्शियल हुई, सेवा गायब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 3, 2026
in राजनीतिक, राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
किरोड़ी लाल मीणा का सियासी हमला: राजनीति कॉमर्शियल हुई, सेवा गायब

डेस्क : राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अजमेर दौरे के दौरान मौजूदा राजनीति, आरक्षण, समरावता कांड, कांग्रेस शासन और अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बयान दिए। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति सेवा नहीं बल्कि “कॉमर्शियल धंधा” बन चुकी है, जहां अधिकांश लोग जनसेवा के बजाय निजी स्वार्थ के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीतिक जीवन शुरू से ही जनता और समाज की सेवा को समर्पित रहा है।

समरावता कांड का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि वे इस मामले में गिरफ्तार युवाओं से जेल में मिलने गए थे, जिस पर उन्हें आपत्ति और फटकार भी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि संकट के समय समाज के लोगों के साथ खड़ा होना उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व है। मंत्री पद चला जाए, इसकी उन्हें परवाह नहीं, लेकिन वे अपने समाज के लोगों को अकेला नहीं छोड़ सकते।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वे काम करते समय न तो दल देखते हैं और न ही क्षेत्र। जरूरतमंद की मदद करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि राजनीति में पद उनके लिए लक्ष्य नहीं है, बल्कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है।

अपने राजनीतिक संघर्षों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वे किशोरावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान संघ पर प्रतिबंध लगा और उन्हें भी अन्य नेताओं के साथ जेल जाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने विचार और संगठन नहीं छोड़े। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था और टिकट भी काट दिया गया था, लेकिन आज वे फिर से एक ही राजनीतिक दल में हैं।

2009 के दौसा लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि उस चुनाव में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जनता ने उन्हें भारी बहुमत से निर्दलीय सांसद चुना। उन्होंने दावा किया कि उस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस—दोनों दलों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी, जो राजस्थान की राजनीति में एक ऐतिहासिक घटना रही।

आरक्षण के मुद्दे पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, तब तक आरक्षण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरक्षण समाप्त करने के आरोपों को पूरी तरह अफवाह बताया और स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में उन्हें जेल में डाला गया, उनके साथ अत्याचार और शारीरिक प्रताड़ना हुई। उन्होंने कहा कि जिस दल ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया, उसमें जाने का सवाल ही नहीं उठता। राजनीति के बिना रहना उन्हें मंजूर है, लेकिन कांग्रेस के साथ नहीं।

RPSC पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उस समय वे स्वयं RPSC कार्यालय पहुंचे थे, चेयरमैन से सवाल किए और इस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। सत्ता परिवर्तन के बाद कई थानेदारों और RPSC सदस्यों को जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में बड़े अधिकारियों की भी भूमिका रही और केवल आदिवासियों को निशाना बनाना गलत है।

सामाजिक मुद्दों पर बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि माताएं और बहनें ही बच्चों के संस्कारों की सबसे बड़ी पाठशाला हैं। बच्चों में आ रही गिरावट को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, हनुमान बेनीवाल के साथ चल रहे विवाद पर उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए कहा कि बातचीत होगी तो वे इसके लिए तैयार हैं।

Previous Post

ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

Next Post

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार का नया कीर्तिमान

Next Post
टी20 में सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक मुकाम, 9000 रन पूरे

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार का नया कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खामेनेई की मौत का सनसनीखेज सच: 30 बमों से तहस-नहस हुआ नेतृत्व भवन
  • केजरीवाल‑सिसोदिया को बरी करने के आदेश पर हाई कोर्ट में 9 मार्च सुनवाई
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशा के बाद सनथ जयसूर्या ने कोच पद छोड़ा
  • बंगाल में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, ६१ लाख से अधिक नाम हटाए गए
  • तनाव के बीच तेहरान का बड़ा फैसला, अहमद वाहिदी को सौंपी सैन्य बागडोर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In