• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

किसे मिलेगी जमानत और किसे नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने तय कर दिए हैं मानक

April 21, 2022
दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव

June 17, 2025
मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश में नई प्रमोशन नीति को मंजूरी, 2 लाख पद होंगे खाली

June 17, 2025
लालू पर आंबेडकर अपमान का आरोप, बीजेपी का पोस्टर वार

लालू पर आंबेडकर अपमान का आरोप, बीजेपी का पोस्टर वार

June 17, 2025
अखिलेश यादव

2027 में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा: अखिलेश

June 17, 2025
कमल हासन

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को कमल हासन फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज पर फटकार लगाई

June 17, 2025
आचार्यश्री

प्रशस्त, उदात्त व यथार्थ हो चिंतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 17, 2025
ईडी यानी प्रवर्तन निदेशाल

बेटिंग ऐप जांच: हरभजन, रैना, उर्वशी से ईडी की पूछताछ

June 17, 2025
बर्थडे पार्टी में लड़की को पिलाया नशीला पदार्थ, बाथरूम में ले जाकर किया रेप

गोपालपुर समुद्र तट पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी हिरासत में

June 17, 2025
एयर इंडिया

एयर इंडिया संकट: इंजन फेल, विमान कोलकाता उतरा

June 17, 2025
जाति जनगणना

राष्ट्रीय जनगणना 2027 में होगी जातिगत गणना: केंद्र ने किया भ्रम दूर

June 17, 2025
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

देशभर में मॉनसून की दस्तक: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

June 17, 2025
तुर्किये को नज़र, साइप्रस को समर्थन: भारत की कूटनीति का नया संदेश

तुर्किये को नज़र, साइप्रस को समर्थन: भारत की कूटनीति का नया संदेश

June 17, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

किसे मिलेगी जमानत और किसे नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने तय कर दिए हैं मानक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 21, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

FIle Photo

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को जमानत देने के लिए मानक/ दिशा निर्देश तय कर दिए हैं। शीर्ष न्यायालय ने देश की सभी उच्च अदालतों को निर्देश दिया है कि वे इनका कड़ाई से पालन करें। यदि किसी मामले में बेल दी जा रही है तो तय मानकों पर विचार किया गया है या नहीं इसे विस्तृत रूप से आदेश में लिखें। आदेश में सिर्फ यह लिखना की रिकार्ड का अवलोकन किया गया तथा केस के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए जमानत दी जा रही है, पर्याप्त नहीं होगा।

तय मानकों में प्रमुख अभियुक्त का रसूखदार, पोजीशन और साधन संपन्न होना भी है जो जमानत के लिए अयोग्यता बताई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा की जमानत इसी आधार पर रद्द की थी।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने यह आदेश राजस्थान के मामले में दिया, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर कठोर अपराधी और रेप के आरोपी को नियमित जमानत दे दी गई थी। शीर्ष अदालत ने नाराजगी जताते हुए इस जमानत को निरस्त कर उसके बेल बांड रद्द कर दिए और उसे एक हफ़्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहा कि हम देख रहे हैं कि हाईकोर्ट सीआरपीसी की धारा 439 के तहत दायर बेल याचिकाओं पर बिना विस्तृत कारणों के गंभीर और संगीन अपराधों में अपराधियों को नियमित जमानतें दे रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

पीठ ने कहा कि बिहार लीगल सपोर्ट सोसायटी (1986), अमरमणि त्रिपाठी (2005), प्रशांता सरकार (2010) और नीरा यादव (2014) जैसे केसों में यह व्यवस्था दी गई थी कि जमानत का आदेश विस्तृत कारणों के साथ दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि इन मानकों को एक बार फिर से दोहराया जा रहा है जिनका पालन करना जरूरी है।

क्या है मानक?
– क्या इस बात पर विश्वास करने के प्रथम दृष्टया या तार्किक आधार हैं कि अभियुक्त ने अपराध किया है।
– आरोप की गंभीरता और प्रकृति (संगीन और महिला और बच्चों के प्रति किए गए अपराध) क्या है।
– दंडित होने की स्थिति में दंड की तीव्रता/ कठोरता (सात साल से ज्यादा की सजा वाले अपराध) क्या होगी।
– जमानत दिए जाने की स्थिति में अभियुक्त के भागने की आशंका तो नहीं है।
– अभियुक्त का चरित्र, व्यवहार, साधन संपन्न, समाज में पोजीशन तथा रसूख क्या है।
– जमानत पर आने पर अपराध के दोबारा घटित होने की आशंका।
– गवाहों को प्रभावित करने की तार्किक आशंका।
– जमानत पर आने पर न्याय की प्रक्रिया को बाधित करने का खतरा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In