• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

कोलकाता में ‘शहीद दिवस’ के लिए मंच हुआ तैयार, 2024 के लिए ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

July 20, 2022
पति-पत्नी और वो… मौत!

पति-पत्नी और वो… मौत!

June 10, 2025
विवाह की वेदी या विश्वास की चिता?

विवाह की वेदी या विश्वास की चिता?

June 10, 2025
शिवराज

खेती से कमाई तक: शिवराज सिंह चौहान की विकसित कृषि योजना

June 10, 2025
एक देश एक चुनाव वाली कोविंद समिति की रिपोर्ट को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

2034 से लागू होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का रोडमैप

June 10, 2025
ट्रंप

लॉस एंजेलिस में उग्र प्रदर्शन: ट्रंप ने भेजे 700 मरीन, कहा- “अब और सख्ती होगी”

June 10, 2025
भाजपा

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ों में बीजेपी का विजय पताका

June 10, 2025
30 हज़ार करोड़ की मिसाइल डील से भारतीय वायु रक्षा को बड़ी मजबूती मिलने वाली है

30 हज़ार करोड़ की मिसाइल डील से भारतीय वायु रक्षा को बड़ी मजबूती मिलने वाली है

June 10, 2025
तुर्की से फंडिंग पा रहे हैं बांग्लादेशी कट्टरपंथी

तुर्की से फंडिंग पा रहे हैं बांग्लादेशी कट्टरपंथी, भारत के खिलाफ रच रहे हैं साजिश

June 10, 2025
एमएस धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया

एमएस धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया

June 10, 2025
जीतनराम मांझी

तेजस्वी ही हैं राजद के असली बॉस: मांझी का लालू परिवार पर सीधा वार

June 10, 2025
राज ठाकरे

राज ठाकरे का हमला: मुंबई लोकल हादसे के लिए प्रवासियों और सरकार की जिम्मेदारी

June 10, 2025
रेणुका शहाणे ने खोले मां बनने के बाद के अनुभव

रेणुका शहाणे ने खोले मां बनने के बाद के अनुभव

June 10, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 10, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

कोलकाता में ‘शहीद दिवस’ के लिए मंच हुआ तैयार, 2024 के लिए ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 20, 2022
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

File Photo

कोलकाता:दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस का चिरपरिचित कार्यक्रम तैयार है। 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ के इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी पार्टी 2024 के लिए हुंकार भरेंगी। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस 1998 से यह राजनीतिक कार्यक्रम लगातार करती आ रही है। हालांकि बीते दो साल कोविड प्रोटोकॉल के चलते वर्चुअली ही यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। फिरहाद हाकिम ने बताया कि हमें बेहद उत्सुकता से इस बात का इंतजार है कि ममता बनर्जी हमें बताएं कि 2024 का आम चुनाव कैसे लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल यह और भी ज्यादा भावनात्मक है, क्योंकि यह दो साल के बाद हो रहा है।
ममता का ‘जिहाद दिवस’ का ऐलान
हाल ही में ममता बनर्जी ने पश्चिमी वर्दवान जिले के आसनसोल में एक मीटिंग को संबोधित किया था। उस दौरान ममता ने कहा था कि इस साल पार्टी 21 जुलाई को भाजपा के खिलाफ ‘जिहाद दिवस’ के रूप में मनाएगी। गौरतलब है ममता बनर्जी लंबे समय से इस बात की वकालत करती रही हैं कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा होना चाहिए। टीएमसी पहले ही बंगाल से बाहर अपने विस्तार में लगी है और उसने पहले ही अपना इरादा जाहिर कर दिया है कि 2024 में उसका मुकाबला भाजपा से होगा। पूर्व में टीएमसी मुखिया ने गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था। इसमें उनसे भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों के इस्तेमाल के विरोध में एकजुट होने को कहा गया था। 15 जून को ममता ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार उतारने के लिए मीटिंग भी की थी। इसमें 17 गैर-भाजपाई दल शामिल हुए थे।

भाजपा ने साधा निशाना
एक-तरफ इस कार्यक्रम को लेकर टीएमसी की तैयारियां जोरों पर हैं। हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक देश के कोने-कोने से कोलकाता पहुंच रहे हैं। पार्टी की तरफ इन समर्थकों के रुकने का इंतजाम विभिन्न स्टेडियमों और अन्य जगहों पर किया गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के इस कार्यक्रम पर निशाना साधा है। भाजपा नेता और बंगाल राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सत्ताधारी दल ने एक राजनीतिक कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम बना दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इंतजाम में लगाया गया है। सुवेंदु अधिकारी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मैं ग्रामीण बंगाल के लोगों से कहना चाहूंगा कि वह अपने पशुओं को खेतों में चरने के लिए छोड़ सकते हैं। अपने कपड़ों को बाहर सुखा सकते हैं, इसे कोई चोरी करने नहीं आएगा। वजह, सभी बदमाश 21 जुलाई को कोलकाता में होंगे।

10 लाख की भीड़ जुटने का अनुमान
टीएमसी नेताओं के मुताबिक इस रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। कोलकाता के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी। गौरतलब है कि तीन जुलाई को एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास में घुसने के आरोप में पकड़ा गया था। इसलिए सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता होंगे। एक वरिष्ठ टीएमसी नेता ने बताया कि हावड़ा और सियालहादह स्टेशनों से दो बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों से जुलूस रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

तैयारियां भी हैं पूरी
वहीं रैली स्थल पर कई विशाल टीवी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी ताकि समर्थक ममता बनर्जी को भाषण देते हुए लाइव देख और सुन सकें। इस दौरान तमाम स्कूलों ने अपने छात्रों को अव्यवस्था से बचाने के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवेज के किनारे स्थित सरकारी विभागों में मेडिकल टीम तैनात करने की हिदायत दी है। साथ ही ब्लड बैंकों में पर्याप्त ब्लड रखने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक पीआईएल को खारिज कर दिया है। इसमें कोविड 19 को देखते हुए रैली कैंसिल करने की मांग की गई थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In