• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता पुलिस होती तो मौत की सजा दिलाते… संजय रॉय की उम्रकैद पर भड़कीं ममता बनर्जी

January 20, 2025
केजरीवाल ने किया ‘संजीवनी योजना’ का वादा, किसको और क्या मिलेगा फायदा

केजरीवाल के पासपोर्ट रिन्यूअल पर कोर्ट ने दी हरी झंडी

June 5, 2025
बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

June 5, 2025
रामगोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा बोले: साउथ ने भी बनाए थे अमिताभ के रीमेक

June 5, 2025
पीएम किसान

जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त

June 5, 2025
रघुराम राजन

ग्लोबल प्लेयर बनने के लिए सोच बदलनी होगी: रघुराम राजन

June 5, 2025
ऑनलाइन

ऑनलाइन शॉपिंग के जाल पर सरकार का वार

June 5, 2025
यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

June 5, 2025
गंगा

गंगा दशहरा 2025: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, स्नान-दान से मिटेंगे सारे पाप

June 5, 2025
राशिफल

5 जून 2025 का राशिफल

June 5, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बेंगलुरु भगदड़: 35 हजार की जगह पहुँचे 3 लाख लोग, मुख्यमंत्री ने दी सफाई

June 4, 2025
राहुल गांधी

सैनिकों की पिटाई वाले बयान पर राहुल को फटकार

June 4, 2025
इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

कोलकाता पुलिस होती तो मौत की सजा दिलाते… संजय रॉय की उम्रकैद पर भड़कीं ममता बनर्जी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 20, 2025
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

File Photo

कोलकाता:सरकारी आरजी कर सरकारी अस्पताल में पिछले साल अगस्त में एक महिला चिकित्सक की रेप और हत्या के मामले में दोषी करार दिये गए संजय रॉय को सियालदह की अदालत ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई। फैसले पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अदालत के फैसले पर असंतोष जताया है। ममता ने कहा कि यह केस कोलकाता पुलिस से जबरन छीनकर सीबीआई को सौंपा गया, अगर मामला राज्य पुलिस के पास ही होता तो मौत की सजा कंफर्म होती।

इससे पहले सोमवार को सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में दोषी संजय रॉय को मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसले पर अदालत ने टिप्पणी की कि यह अपराध ‘‘दुलर्भ से दुर्लभतम’’ श्रेणी में नहीं आता, जिससे दोषी को मृत्युदंड दिया जा सके। संजय रॉय को 50 हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए की आर्थिक मदद दें। हालांकि परिवार ने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया है और इंसाफ की गुहार लगाई है।

ममता बनर्जी का रिएक्शन
अदालत के फैसले पर सीएम ममता बनर्जी ने असंतोष जताया। मुर्शिदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस मामले को गहराई से जांच रही थी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। लेकिन मामले को उनसे जबरन छीन लिया गया। अगर यह मामला कोलकाता पुलिस के पास रहता, तो दोषियों को मौत की सजा मिलना निश्चित था। बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद मामला कोलकाता पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था।

उन्होंने कहा, “हम सभी ने मौत की सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा दी है। हमें नहीं पता कि जांच कैसे की गई। राज्य पुलिस द्वारा जांच किए गए ऐसे ही कई मामलों में मौत की सजा सुनिश्चित की गई है। इस फैसले से मैं संतुष्ट नहीं हूं।”

ममता के इस बयान से राज्य और केंद्र सरकार के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर लगातार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां न्याय प्रक्रिया में बाधा डाल रही हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In