• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोविड काल में भी दिल्लीवालों की आमदनी में हुई 17 फीसदी बढ़ोतरी

कोविड काल में भी दिल्लीवालों की आमदनी में हुई 17 फीसदी बढ़ोतरी

March 26, 2022
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

मोदी सरकार की मौन नीति पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी ने नैतिक रुख अपनाने की मांग की

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

कोविड काल में भी दिल्लीवालों की आमदनी में हुई 17 फीसदी बढ़ोतरी

दोगुने से ज्यादा बढ़ा सरकार का राजकोषीय घाटा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोविड काल में भी दिल्लीवालों की आमदनी में हुई 17 फीसदी बढ़ोतरी

File Photo

नई दिल्ली:कोविड में आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदी के बाद भी दिल्लीवालों की आमदनी में 16.81 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही नहीं सरकार का सकल घरेलू उत्पाद भी बीते साल की तुलना में 17.65 फीसदी बढ़ गया है। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से सदन में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार का राजस्व इस बार भी लगातार सरप्लस रहा है।

हालांकि, सरकारी राजकोषीय घाटा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और आर्थिक पाबंदियों के बाद भी राज्य सकल घरेलू उत्पाद में 2021-22 में 17.65 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्लीवालों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 3.44 लाख के मुकाबले अब 2021-22 में बढ़कर 4.01 लाख पहुंच गई है। यह देश के राष्ट्रीय औसत आय के मुकाबले तीन गुना अधिक है। गोवा, सिक्किम के बाद दिल्ली प्रति व्यक्ति आय के मामले में तीसरे स्थान पर है।

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक सरकार ने 2021-22 के अपने बजट का सबसे अधिक पैसा सेवा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों और आयोजनों पर खर्च किया है। यह कुल बजट का 62.2 फीसदी हिस्सा है। इसमें तीन करोड़ महिलाओं को मुफ्त सफर, 91 फीसदी बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली, 14 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त पानी, मुफ्त वाई-फाई, निर्माण क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक मदद के अलावा 72 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त राशन व कई पेंशन योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा कोविड में स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल थीं। सरकार ने बजट का सबसे अधिक हिस्सा 23.45 फीसदी परिवहन विभाग पर खर्च किया है। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में 19.52 फीसदी, जन स्वास्थ्य पर 13.74 फीसदी, समाज कल्याण पर 11.74 फीसदी, जलापूर्ति पर 8.66 और बिजली पर 8.53 फीसदी पैसा कुल बजट का खर्च किया है।

कोविड में भले ही दिल्लीवालों की आमदनी बढ़ी है, मगर सरकार के खजाने पर असर पड़ा है। यही वजह है कि सेवा क्षेत्र में बजट खर्च करने के बाद सरकार का राजकोषीय घाटा भी बढ़ा है। यह राजकोषीय घाटा दोगुने से अधिक बढ़ गया है। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019-20 में जहां सरकार का राजकोषीय घाटा 3227.79 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2020-21 में बढ़कर 9972.96 करोड़ रुपये हो गया है। यह कुल राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 1.27 फीसदी है।

बसों में यात्री घटे

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक कोविड के चलते दिल्ली में बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। वर्ष 2020-21 में दिल्ली की डीटीसी बसों में 12.24 लाख और क्लस्टर की बसों में 8.50 लाख लोग सफर करते थे। वहीं कोविड आने से पहले डीटीसी बसों में 33.31 लाख और क्लस्टर में 17.71 फीसदी लोग सफर करते थे।

फैक्ट फाइल

4,01,982 रुपये प्रति व्यक्ति आय है
62.2 फीसदी बजट सेवा क्षेत्र की योजनाओं पर खर्च हुआ

Previous Post

मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी से किया रेप, थाने में शिकायत करने पर पिता पीट-पीटकर मार डाला

Next Post

जोधपुर में स्कूल के टॉयलट में पांच साल की बच्ची से किया था रेप

Next Post
जोधपुर में स्कूल के टॉयलट में पांच साल की बच्ची से किया था रेप

जोधपुर में स्कूल के टॉयलट में पांच साल की बच्ची से किया था रेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
  • ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In