• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कठपुतली सरकार से संवाद बेकार: इमरान

कठपुतली सरकार से संवाद बेकार: इमरान

May 25, 2025
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

पति की लंबी उम्र के लिए व्रत: वट पूर्णिमा 2025 की संपूर्ण जानकारी

June 9, 2025
राशिफल

9 जून 2025 का राशिफल

June 9, 2025
अमित शाह

2026 में तमिलनाडु में बनेगी NDA सरकार: अमित शाह

June 8, 2025
राहुल गांधी बोले– चुनाव में धांधली, आयोग ने कहा– सीधे पत्र लिखें

राहुल गांधी बोले– चुनाव में धांधली, आयोग ने कहा– सीधे पत्र लिखें

June 8, 2025
वेणी माधव मंदिर में गुरु दीदी

भक्ति में भीगी आवाज़: वेणी माधव मंदिर में गुरु दीदी ने पुनर्जीवित किया पुरातन भजन

June 8, 2025
आचार्यश्री

धर्म-साधना द्वारा मानव जीवन रूपी पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 8, 2025
अमेरिका से हथियारों की भीख मांगता पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर ने खोली पोल

अमेरिका से हथियारों की भीख मांगता पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर ने खोली पोल

June 8, 2025
सीएम हिमंता

असम: मुख्यमंत्री ने अवैध प्रवासियों के निष्कासन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया

June 8, 2025
दिल्ली पुलिस ने 66 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर वापसी की तैयारी शुरू की

दिल्ली पुलिस ने 66 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर वापसी की तैयारी शुरू की

June 8, 2025
गहलोत-पायलट

गहलोत-पायलट की मुलाकात से राजस्थान कांग्रेस में सियासी बर्फ पिघलने के संकेत

June 8, 2025
मुनीर

ईद पर एलओसी पहुंचे मुनीर, भारत पर फिर उगला ज़हर

June 8, 2025
मणिपुर

मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट बंद, तनाव के बाद फैसला

June 8, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 9, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कठपुतली सरकार से संवाद बेकार: इमरान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 25, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कठपुतली सरकार से संवाद बेकार: इमरान

डेस्क:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि वह केवल सेना से बातचीत करना चाहते हैं और कठपुतली पीएमएल-एन सरकार के साथ बात करना बेकार है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में हैं। अप्रैल 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद से उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। खान ने एक्स पर लिखा, ‘कठपुतली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सरकार से बातचीत करना बेकार है। अवैध फॉर्म-47 से बनी इस सरकार ने पहले ही 2 महीने बर्बाद कर दिए हैं। इसका एकमात्र मकसद झूठे अधिकार को बनाए रखना है। इसके पास कोई वास्तविक शक्ति नहीं है।’

इमरान खान ने कहा, ‘बातचीत केवल उन लोगों के साथ होगी जो वास्तव में सत्ता में हैं (सैन्य प्रतिष्ठान) और केवल राष्ट्रीय हित में। मुझे कठिनाइयों का डर नहीं है क्योंकि मेरा संकल्प मजबूत है।’ उन्होंने दावा किया कि उनके और दूसरे पीटीआई सदस्यों के खिलाफ बेबुनियाद मामले दर्ज किए गए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को पार्टी से अलग करने का यह प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘यह सब साबित करता है कि कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। अब हमारे पास जंगल का कानून है।’

9 मई का घटना का मांगा सीसीटीवी फुटेज
हाई सिक्योरिटी वाली अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने कहा कि 9 मई, 2023 की घटनाओं से संबंधित बेबुनियाद मुकदमे फिर से शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘9 मई एक झूठा फ्लैग ऑपरेशन था। आज तक कोई सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं किया गया है। बीते दो वर्षों में यह स्पष्ट हो चुका है कि इसका एकमात्र उद्देश्य पीटीआई को कुचलना था।’ उन्होंने कहा कि अगर उस दिन का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाए तो सच्चाई सबके सामने होगी। पीटीआई चीफ ने इस बात से इनकार किया कि सेना या किसी और ने उनसे कोई सौदा करने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझसे कोई बातचीत के लिए नहीं आया। इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।’ खान ने दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से बात करने नहीं दिया जा रहा। उनके परिवार से मुलाकात को कई दिनों तक मनमाने ढंग से टाला गया। यहां तक कि उनके निजी डॉक्टर को भी मिलने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In