डेस्क: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ पर आधारित फिल्म आज यानी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म की रिलीज के बीच निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा की स्थिति और उसकी चुनौतियों पर खुलकर बात की है।
बजट की कमी से जूझ रहा भोजपुरी सिनेमा
जूम को दिए एक खास इंटरव्यू में निरहुआ ने बताया कि आखिर क्यों तेलुगु सिनेमा को वैश्विक पहचान मिल रही है, जबकि भोजपुरी सिनेमा लोकप्रिय होने के बावजूद उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण बजट की सीमाएं हैं।
निरहुआ ने कहा,
“फिल्म का स्केल उसके बजट पर निर्भर करता है। जब किसी फिल्म का बजट बड़ा होता है, तो उसे बड़े स्तर पर बनाया जा सकता है। तेलुगु सिनेमा में यह सुविधा है, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में बजट की एक तय सीमा होती है, जो आगे बढ़ने में बाधा बनती है।”
‘भाभी जी घर पर हैं’ को लेकर क्या बोले निरहुआ
फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं’ को लेकर निरहुआ ने भरोसा जताया कि यह हर वर्ग और हर भाषा के दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा,
“चाहे दर्शक मराठी हों, पंजाबी हों, तेलुगु हों, तमिलियन हों या हिंदी भाषी—यह फिल्म सभी को एंटरटेन करेगी।”
टीवी शो से फिल्म तक का सफर
‘भाभी जी घर पर हैं 2’ में निरहुआ के साथ रवि किशन, मुकेश तिवारी, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म इसी नाम के मशहूर टीवी शो पर आधारित है, जो साल 2015 में शुरू हुआ था।
टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज में गिना जाता है और इसे IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली हुई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
