• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लोकसभा के नतीजों से रोचक हुआ हरियाणा का चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में बराबर की लड़ाई

लोकसभा के नतीजों से रोचक हुआ हरियाणा का चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में बराबर की लड़ाई

August 17, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

लोकसभा के नतीजों से रोचक हुआ हरियाणा का चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में बराबर की लड़ाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 17, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
लोकसभा के नतीजों से रोचक हुआ हरियाणा का चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में बराबर की लड़ाई

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। कांग्रेस बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से तो नहीं रोक पाई थी, लेकिन उसने भाजपा को बहुमत का आंकड़ा नहीं छूने दिया था। इसके बाद हाल के लोकसभा चुनावों में उसने भाजपा को बराबरी की टक्कर दी। भाजपा के सामने सत्ता विरोधी माहौल, जबकि कांग्रेस के सामने अपनी खोई ताकत हासिल करने की चुनौती है।

राज्य विधानसभा के एक अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस पहले से ही काफी तैयारी कर चुके हैं। यही नहीं, लोकसभा चुनावों में भी दोनों दलों के बीच आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर टसल साफ दिखाई दी। इसमें कांग्रेस भारी पड़ी थी और उसने लोकसभा की दस में से पांच यानी आधी भाजपा से छीन ली थी। विधानसभा वार आकलन में दोनों दल 44-44 सीटों पर बढ़त पर रहे। साफ है कि मुकाबला बराबरी का है और लगभग सीधा है। हालांकि, बसपा ने इनेलो से गठबंधन किया है और जजपा अपनी दम पर चुनाव मैदान में होगी।

 

हरियाणा में जाट और गैर जाट राजनीति काफी हावी रहती है। राज्य में लंबे समय तक जाट राजनीति का दबदबा रहा, लेकिन दस साल पहले 2014 में भाजपा ने पहली बार राज्य में अपने दम पर बहुमत हासिल करने के बाद गैर जाट मनोहरलाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर नए सामाजिक समीकरणों की राजनीति को शुरू किया। इसके बाद 2019 में भाजपा ने फिर से मनोहरलाल पर ही दांव लगाया और एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही। चूंकि वह बहुमत से छह सीट दूर रह गई थी, इसलिए गठबंधन सरकार बनानी पड़ी।

 

राज्य की क्षेत्रीय ताकत इनेलो के नेता ओम प्रकाश चौटाला के लंबे समय तक जेल में रहने के कारण यह पार्टी बेहद कमजोर हो गई और दो फाड़ भी हुई। ऐसे में बीते चुनाव में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में नई बनी जजपा ने दस सीट हासिल की और भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार में हिस्सेदारी की। हालांकि, एक साल पहले भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया। लोकसभा चुनाव में सभी अलग-अलग लड़े। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही रहा, जिसमें कांग्रेस ने अपनी कोई जमीन काफी हद तक हासिल भी की।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर सत्ता विरोधी माहौल समाप्त करने की कोशिश की। 2014 और 2019 में हर बार सभी दस-दस सीटें जीतने वाली भाजपा ने आधी सीटें गंवा दी और कांग्रेस शून्य से आधी सीटें हासिल करने में सफल रही। कांग्रेस का वोट भी बढ़ा। इस बार भाजपा एक बार फिर अपनी राजनीति के केंद्र में गैर जाट राजनीति को रख रही है। हालांकि, उसने जाट समुदाय को एकतरफा अपने खिलाफ जाने से रोकने के लिए कुछ प्रमुख जाट नेताओं को जोड़ा है। इनमें किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी शामिल है। किरण चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंशीलाल की बहू हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही भाजपा के लिए मुख्य चुनौती है, वहीं जजपा, इनेलो एवं बसपा का गठबंधन और आम आदमी पार्टी भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने जा रही हैं।

वादों और दावों की जुगलबंदी

राज्य में इस समय मतदाताओं को लुभाने के लिए वादों और दावों की जुगलबंदी चल रही है। भाजपा की सैनी सरकार ने किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई घोषणाएं की हैं। इस महीने की शुरुआत में, हरियाणा मंत्रिमंडल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 10 और फसलों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। दूसरी ओर, कांग्रेस ने बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों के मामले को अपना चुनावी मुद्दा बनाया है। कांग्रेस 15 जुलाई से शुरू हुए अपने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत इन मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो बुजुर्गों को 6,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की पांच गारंटियों की घोषणा की है। इनमें मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा शामिल हैं।

2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम

भाजपा – 40

कांग्रेस – 31

जजपा – 10

निर्दलीय – 07

इनेलो और एचएलपी -1-1

कुल सीट : 90

Previous Post

गाजा युद्धविराम वार्ता रुकी, इजरायली सेना ने फिर क्षेत्र खाली करने का दिया आदेश

Next Post

झारखंड में दर्दनाक हादसा, जलाशयों में 6 बच्चों की डूबने से मौत

Next Post
झारखंड में दर्दनाक हादसा, जलाशयों में 6 बच्चों की डूबने से मौत

झारखंड में दर्दनाक हादसा, जलाशयों में 6 बच्चों की डूबने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In