मुंबई: आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाले घरेलू शेयर बाजार आज यानी 14 मार्च 2026 को मॉक ट्रेडिंग सेशन के लिए खुलेंगे। बीएसई और एनएसई ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। मॉक सेशन प्राइमरी साइट और डिजास्टर रिकवरी साइट दोनों पर आयोजित किया जाएगा, ताकि बाजार में भाग लेने वाले ब्रोकर्स और अन्य प्रतिभागी अपने सिस्टम और कनेक्टिविटी का परीक्षण कर सकें।
BSE का मॉक सेशन:
- सभी सेगमेंट के सदस्य 9:15 से 10:00 बजे तक लॉग इन कर सकेंगे।
- प्राइमरी साइट पर ट्रेडिंग 10:15 से 1:00 बजे तक होगी।
- इसके बाद डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग 2:00 से 4:00 बजे तक चलेगी।
- क्लोजिंग समय 4:00 से 4:10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- इक्विटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट के लिए भी वही समय लागू होगा।
NSE का मॉक सेशन:
- ब्लॉक विंडो सेशन-1 सुबह 8:45 से 9:00 बजे तक रहेगा।
- प्री-ओपन सेशन 9:00 से 9:08 बजे तक आयोजित होगा।
- नॉर्मल मार्केट ओपनिंग समय 9:15 से 12:15 बजे तक रहेगा।
- डिजास्टर रिकवरी साइट पर सेशन-2 1:00 से 3:45 बजे तक होगा।
- लाइव री-लॉग इन 4:30 से 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
नोट: यह समाचार निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

