बच्चों को अक्सर बाजार में मिलने वाला पास्ता मैकरॉनी बेहद पसंद होता है। अगर आपका बच्चा भी हर बार बाहर के पास्ता मैकरॉनी की जिद करता है, तो आर इसे घर ही बना सकते हैं। इस आसाने विधि की मदद से बाजार जैसा पास्ता मैकरॉनी घर पर बना सकते हैं।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- दो कप मैकरॉनी
- दो कटी प्याज
- तीन बारीक कटे टमाटर
- दो कटी हरी मिर्च
- 5-6 लहसुन
- एक बारीक कटी शिमला मिर्च
- एक बारी कटी गाजर
- एक चम्मच कालीमिर्च
- दो चम्मच चिली फलेक्स
- दो चम्मच ओरिगैनो
- दो चम्मच तेल
- आधा चम्मच केचप
- चीज वैकल्पिक
- स्वादानुसार नमक
विधि :
- सबसे पहले किसी बर्तन में पानी गर्म कर इसमें मैकरॉनी, थोड़ा सा तेल ओर नमक डालकर उबालें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और लहसुन डालकर थोड़ी देर भुनें।
- फिर प्याज और अन्य सभी सब्जियां डालकर कुछ देर पकाएं।
- इसके बाद टमाटर डालें और इसे बाकी सब्जियों के साथ भुनें। कुछ देर बाद नमक भी डाल दें।
- अब इसमें केचप, कालीमिर्च डालकर मिलाएं और फिर उबली हुई मैकरॉनी भी डाल दें।
- अंत में चिली फलेक्स, ओरिगैनो और चीज डालकर अच्छे से मिलाएं।
- तैयार है गर्मागर्म और स्वादिष्ट मैकरॉनी। इसे बाउल में डालकर सर्व करें।