डेस्क: अगर आप सिनेमाहॉल में फिल्म देखने के शौकीन हैं, लेकिन टिकट की बढ़ती कीमतें आपको बुकिंग से रोक देती हैं, तो यह खबर आपके काम की है। महंगे टिकटों से बचते हुए बड़े पर्दे का मज़ा लेना चाहते हैं, तो मंगलवार का दिन आपके लिए सबसे बेहतर है। नियमित रूप से सिनेमाहॉल जाने वाले दर्शक जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म देखने से बजट पर काफी कम असर पड़ता है।
मंगलवार को क्यों सस्ते होते हैं टिकट
मंगलवार के दिन टिकट बुक करते समय आपने जरूर नोट किया होगा कि लगभग सभी बड़े सिनेमाहॉल में टिकट की कीमतें कम होती हैं। कई मल्टीप्लेक्स चेन में इस दिन टिकट 99 रुपये तक में उपलब्ध हो जाती हैं। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?
मिडवीक स्लोडाउन है वजह
दरअसल, अधिकतर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड होने की वजह से दर्शकों की संख्या अधिक रहती है। सोमवार को भी कई लोग फिल्म देखने पहुंच जाते हैं, लेकिन मंगलवार आते-आते यह रफ्तार धीमी पड़ जाती है। यह सप्ताह का मिडवीक होता है, जब कामकाज और पढ़ाई के कारण सिनेमाहॉल में दर्शकों की संख्या कम हो जाती है।
दर्शक बढ़ाने की रणनीति
इसी कमी को पूरा करने के लिए सिनेमाहॉल प्रबंधन मंगलवार को टिकट के दाम घटा देता है। विभिन्न आंकड़ों में यह सामने आया है कि मंगलवार का दिन सिनेमाघरों के लिए अपेक्षाकृत सुस्त रहता है। टिकट सस्ती करके दर्शकों की संख्या बढ़ाई जाती है, जिससे हॉल की सीटें खाली न रहें।
नए दर्शकों तक पहुंच
इस रणनीति से सिनेमाहॉल को एक और बड़ा फायदा मिलता है। कम कीमतों की वजह से स्टूडेंट्स और कम आय वाले परिवार भी फिल्म देखने के लिए आकर्षित होते हैं। इससे न सिर्फ दर्शकों की संख्या बढ़ती है, बल्कि सिनेमाघरों का मार्केट बेस भी विस्तार पाता है।
2025 में ऑफर और मजबूत
साल 2025 में कई बड़े ब्रैंड्स ने इस ऑफर को और मजबूती दी। 8 जुलाई 2025 को अमेरिका और यूरोप में एएमसी ने अपने कार्यक्रम का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर ‘मंगलवार को 50% की छूट’ कर दिया। वहीं भारत में पीवीआर-आइनॉक्स ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे’ ऑफर के तहत 92 से 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर टिकट उपलब्ध करा रहे हैं।
कुल मिलाकर, अगर आप कम खर्च में सिनेमाहॉल का अनुभव लेना चाहते हैं, तो मंगलवार का दिन आपके लिए सबसे सही विकल्प है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
