नई दिल्ली:हेल्दी रहना हम सभी के लिए बहुद जरूरी है पर क्या आप मेंटल स्ट्रेस के बारे में जानते हैं जो आपके हेल्थ को उतना ही प्रभावित करता है जितना कि गंदगी से रहना ,ठीक समय पर खाना न खाना। हमें मेंटल हेल्थ पर फिजिकल हेल्थ जितना ही ध्यान देना चाहिए। फेंगशुई टिप्स की मदद से हम अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखते हैं जिसकी वजह से मेंटल स्ट्रेस से दूर रहने में के साथ ही साथ अंदर से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे।
1. पौधे
मशहूर लेखक मौरीन कैलामिया के अनुसार पौधे मनुष्य को प्रकृति से जोड़ने का सबसे आसान और सरल तरीका है। उनके अनुसार प्रकृति की संरचना हमें हमारी शक्तियों की याद दिलाती है। इसके अलावा पौधे कमरे में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर लेते हैं और ऑक्सीजन को रिलीज करते हैं जिससे सांस लेने में आने वाली कठिनाई दूर हो जाती है।
2. फूल
फूल हमारे आसपास के वातावरण को रंगों और खुशी से जोड़ने का काम करते हैं। इनको छूने से मन में कोमलता भाव उठने लगता है। फूल बेहद खूबसूरत दिखते हैं और उनसे बेहद अच्छी खुशबू आने के कारण कमरे का माहौल खुशनुमा हो जाता है। फेंगशुई के अनुसार घर में आर्किड के फूलों का सजाकर रखना चाहिए।
3. लाइट
फेंगशुई के अनुसार घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख समृद्धि आने के लिए कमरे के अंदर सूर्य की रोशनी आने दें। ऐसा करने से रोशनी के साथ घर के भीतर ताजगी बनी रहती है। नेचुरल लाइट की अपेक्षा बल्ब या दूसरी लाइटें उतनी कारगर नहीं होती।
4. पेंटिंग
फेंगशुई के अनुसार घर में पहाड़ की पेंटिंग लगानी चाहिए। पहाड़, पृथ्वी को रिप्रेजेंट करता है और पृथ्वी हेल्थ को। घर के उस एरिया में जहां ज्यादातर लोग इकट्ठा होते हैं वहां ऐसी पेंटिंग लगाने से सभी के जीवन और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।