महाशिवरात्रि इस साव 26 फरवरी को मनाई जाएगी। हिंदू घर्म में ये त्योहार काफी खास है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। कहते हैं कि यही वह दिन है जब भोलेनाथ देवी पार्वती के साथ विवाह सूत्र में बंधे थे। इस दिन भोलेनाथ के भक्त पूजा अर्चना करते हैं और भक्ति के साथ व्रत भी रखते हैं। इसी के साथ मंत्रों का जाप करने से लेकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। इस उपवास के दौरान फलाहारी चीजों को खाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपकी तबियत खराब है और आप बहुत कमजोर महसूस कर रहे हैं तो एक समय पर सात्विक खाना खा सकते हैं। शिवरात्रि का व्रत बच्चे से लेकर बड़े लोग तक रखते हैं। उपवास रखने के बाद अगर आपको भूख लग रही है तो आप एक खास ड्रिंक को पिएं। इसे पीकर आपको एनर्जी भी मिलेगी और पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ये ड्रिंक खजूर शेक है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। देखिए, कैसे बनाएं ये शेक-
खजूर शेक बनाने के लिए आपको चाहिए-
10 खजूर
3 कप दूध
1/4′ चम्मच दालचीनी पाउडर
एक मुट्ठी मिक्स मेला
कैसे बनाएं खजूर शेक
खजूर शेक बनाने के लिए सबसे पहले खजरों से बीज को अलग कर ले। फिर एक ब्लेंडर में 10 बिना बीज के खजूर लें। और 3 कप ठंडा दूध, दालचीनी पाउडर और मिक्स मेवा मिलाएं। अब चिकना मिल्कशेक बनाने के लिए अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अगर आप बिना व्रत के इस पी रहे हैं तो इसमें आइसक्रीम मिला दें। इससे टेक्सचर काफी अच्छा आता है। अब कुछ कटे हुए खजूर के साथ मिल्कशेक को गार्निश करें और सर्व करें। अगर आप व्रत में दाल चीनी नहीं खाते हैं तो अवॉइड कर सकते हैं। खजूर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और इसमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं ऐसे में ये सेहत के लिए बहुत अच्छा है।