सुबह-सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ अपने दिन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो घर पर बनाएं पनीर बेसन चीला। हेल्दी होने के साथ ही यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- एक कप बेसन
- एक बारीक कटा टमाटर
- बारीक कटी हुई 3-4 हरी मिर्च
- कद्दूकस किया एक इंच अदरक का टुकड़ा
- कद्दूकस किया पनीर 100 ग्राम
- एक बारीक कटी प्याज
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- चुटकीभर हींग
- स्वादानुसार नमक
विधि :
- पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ एक बर्तन में मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
- अब चीला बनाने के लिए आप तवा गर्म कर इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
- इसके बाद मीडियम आंच पर बैटर डालकर इसे हल्के हाथों से फैलाएं।
- अगर चाहे तो पनीर को चीले के ऊपर कद्दूकस कर लें। इससे चीले के ऊपर पनीर की एक क्रिस्पी लेयर बन जाएगी।
- अब गोल्डन ब्राउन होने तक चीले को दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं।