अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और सुबह के नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी खाने ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ओट्स ढोकला आपके लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट साबित होगा। इसे बनाना बेहद आसान है और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- आधा कप ओट्स पाउडर
- आधा कप दही
- आधा कप सूजी
- आधा चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट
- आधा कप मिक्स उबली हुई सब्जियां (हरे मटर, फ्रेंच बीन्स, गाजर)
- स्वादानुसार नमक
- एक चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
- हरा धनिया और मिर्च पाउडर
विधि :
- सबसे पहले एक बाउल सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें ईनो डालकर अच्छे से मिक्स करें और इसे बैटर को फूलने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक थाली में तेल लगाकर इसे चिकना कर लें।
- अब तैयार किया घोल थाली में डालकर इसे पूरी थाली में अच्छे से फैलाएं।
- इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें।
- अब इसे पकाने के लिए 8 से 9 मिनट तक स्टीमर में स्टीम करें।
- पक जाने के बाद इसे हल्का ठंडा करने के बाद टुकड़ों में काट लें।
- अंत में इसे गर्मागर्म हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।