डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला पर आक्रामक अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। ट्रंप ने कहा कि इस अभियान में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ और उन्होंने इसे लाइव देख रहे थे, मानो कोई टीवी शो देख रहे हों।
ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने पहले राजधानी पर एयर स्ट्राइक की और फिर मादुरो के निवास पर हमला किया। अभियान के दौरान अमेरिकी हवाई जहाज को निशाना बनाने की कोशिश हुई, लेकिन सभी सैनिक सुरक्षित लौट आए। ट्रंप ने डेल्टा फोर्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन अद्भुत और दुनिया का सबसे कठिन मिशन था। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने स्टील के दरवाजों को पल भर में गिरा दिया और हर चुनौती को आसानी से पार किया।
मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब वेनेजुएला का भविष्य अमेरिका की भूमिका के अनुसार तय किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी को भी इस छोड़ी हुई सत्ता को संभालने का अवसर नहीं मिलेगा और मादुरो के अधूरे काम को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
