• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों को सीधी चेतावनी: त्मसमर्पण करो, वरना मरने के लिए तैयार रहो

May 13, 2025
अमित शाह

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बेनकाब: अमित शाह

May 23, 2025
नक्सली

बसव राजू मुठभेड़ में ढेर, 27 नक्सली ढेर

May 23, 2025
महाश्रमण

 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण

May 23, 2025
फर्जी नोटिस घोटाले में आप विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

फर्जी नोटिस घोटाले में आप विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

May 23, 2025
गैंगरेप के आरोपी जमानत पर बाहर आते ही निकाला विजय जुलूस, हावेरी में हंगामा

गैंगरेप के आरोपी जमानत पर बाहर आते ही निकाला विजय जुलूस, हावेरी में हंगामा

May 23, 2025
मॉस्को में ड्रोन हमलों के बीच भारतीय सांसदों का विमान हवा में भटका

मॉस्को में ड्रोन हमलों के बीच भारतीय सांसदों का विमान हवा में भटका

May 23, 2025
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?

साथ की शर्त: MNS ने याद दिलाया उद्धव का विश्वासघात

May 23, 2025
गगनयान 2025: इसरो का ऐतिहासिक अंतरिक्ष वर्ष

गगनयान 2025: इसरो का ऐतिहासिक अंतरिक्ष वर्ष

May 23, 2025
डोटासरा का पीएम पर हमला: “अगर खून होता तो ट्रंप चौधर नहीं करता”

डोटासरा का पीएम पर हमला: “अगर खून होता तो ट्रंप चौधर नहीं करता”

May 23, 2025
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

देशभर में बारिश का दौर शुरू, केरल में जल्द मॉनसून दस्तक

May 23, 2025
जयशंकर

80 वर्षों से आतंक का सामना कर रहा भारत, जयशंकर ने यूरोप को सुनाया सच

May 23, 2025
पाक सेना का डीएनए और आतंक का कनेक्शन

पाक सेना बोली हाफिज की भाषा: पानी रोकोगे तो सांसें बंद कर देंगे

May 23, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 23, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों को सीधी चेतावनी: त्मसमर्पण करो, वरना मरने के लिए तैयार रहो

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 13, 2025
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री मोहन यादव

डेस्क:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा। यह बाद उन्होंने सोमवार को मध्य प्रदेश के एकमात्र नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की लांजी तहसील के रानी अवंतीबाई स्टेडियम में पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें 64 पुलिसकर्मियों को आउट-ऑफ-टर्न (क्रम पूर्व पदोन्नति) प्रमोशन दिया गया। ये पुलिसकर्मी उस ऑपरेशन का हिस्सा थे, जिसमें 19 फरवरी को बालाघाट में चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 169 करोड़ रुपए की लागत के 93 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। जिसमें 69.80 करोड़ रुपए से बनने वाला आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भी शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा, ‘नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो आपका सफाया कर दिया जाएगा। जो लोग अन्याय करते हैं, निर्दोषों का खून बहाते हैं और ‘लाल सलाम’ का नारा लगाते हैं, उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। आपको इस धरती पर जीने नहीं दिया जाएगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप हमारे मासूम लोगों के बीच झूठी और गलत सूचनाएं फैलाते हैं। आप कायरतापूर्ण तरीके से काम करते हैं। सरकार ऐसे तत्वों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।’ उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश का बालाघाट कभी देश के 12 सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों में से एक था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की मंशा और पुलिस के परिश्रम से अब केंद्र सरकार ने बालाघाट को गंभीर नक्सल समस्या वाली श्रेणी से बाहर करते हुए अन्य श्रेणी में रखा है। उन्होंने कहा, बालाघाट में नक्सल गतिविधियों में गिरावट प्रशंसनीय है। इस दौरान उन्होंने बैज लगाकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर किया और बधाई दी। यादव ने कहा, ‘सरकार को हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस पर गर्व है। समाज की सेवा करने वाले अधिकारियों को सलाम।’

कार्यक्रम के दौरान जिन 64 पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया, उसमें विशेष नक्सल विरोधी हॉक फोर्स के 62, जिला पुलिस का एक और एमपी पुलिस बल की 36वीं बटालियन का एक पुलिसकर्मी शामिल है। इस दौरान एमपी के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर सितारे लगाए। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में पुलिस बल में 8,500 कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

पुलिसकर्मियों व लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में वर्ष-2026 तक देशभर से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया गया है। इसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित हो रहा है। इस अभियान को मजबूती देने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस किया जा रहा है। राज्य सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। बालाघाट की धरती पर यह अलंकरण समारोह नक्सलियों को सीधा संदेश है कि वे सरेंडर करें नहीं तो मारे जाएंगे।’

इस आयोजन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सीएम यादव ने लिखा, ‘कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सम्मान, समर्पण को प्रणाम… बालाघाट के लांजी क्षेत्र में आयोजित पुलिस जवानों के क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में वीर जवानों को सम्मानित कर बधाई दी। समारोह में 169 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। “आधुनिकता के साथ परंपरा के समन्वय” को साकार करते हुए आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़कर बालाघाट में आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 69.80 करोड़ रुपए होगी। समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की भावना से ओत-प्रोत मध्यप्रदेश पुलिस के जवान राज्य की सुरक्षा की दृढ़ दीवार हैं, जिससे राज्य विकास पथ पर निर्बाध रूप से गतिमान है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In