• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र-BMC में तकरार

मुंबई महानगर बना 2021 का ‘ट्री सिटी आफ द व‌र्ल्ड’

April 13, 2022
महिला एमर्जिंग एशिया कप स्थगित, पुरुष एशिया कप पर भी मंडराए संदेह

महिला एमर्जिंग एशिया कप स्थगित, पुरुष एशिया कप पर भी मंडराए संदेह

June 3, 2025
भूल चूक माफ

‘भूल चूक माफ’ 6 जून को आएगी ओटीटी पर

June 3, 2025
पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने लिया फिल्मों से ब्रेक, बोले– “ये समय मैंने खुद के लिए चुना

June 3, 2025
अडानी

अडानी समूह पर ईरानी गैस आयात का आरोप, कंपनी ने बताया निराधार

June 3, 2025
शरबत जिहाद’ के बाद पतंजलि का नया वार: धर्म की बर्बादी क्यों?

पतंजलि को झटका: 273.5 करोड़ GST पेनाल्टी पर हाईकोर्ट से राहत नहीं

June 3, 2025
आईपीओ

कोल इंडिया की दो यूनिट्स का आईपीओ जल्द

June 3, 2025
नवरात्रि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: तिथि, मुहूर्त और महत्त्व

June 3, 2025
राशिफल

3 जून 2025 का राशिफल

June 3, 2025
दिल्ली में पानी बिल माफी योजना जल्द, 90% तक राहत संभव

दिल्ली में पानी बिल माफी योजना जल्द, 90% तक राहत संभव

June 2, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द भारत वापसी पर, पीएम से होगी मुलाकात

June 2, 2025
सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद का सवाल: क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

June 2, 2025
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कठुआ में तीन संदिग्ध आतंकी देखे गए, सर्च ऑपरेशन छठे दिन भी जारी

June 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 3, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मुंबई महानगर बना 2021 का ‘ट्री सिटी आफ द व‌र्ल्ड’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 13, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र-BMC में तकरार

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने पर्यावरण संरक्षण के मामले में भी विश्व स्तर पर झंडा गाड़ दिया है। उसे संयुक्त राष्ट्र ने 2021 का ‘ट्री सिटी आफ द व‌र्ल्ड’ यानी ‘वृक्षनगरी’ घोषित किया है। मुंबई सरकारी एवं गैरसरकारी क्षेत्रों में वृक्षों के संरक्षण एवं रखरखाव में अव्वल रहा है। पिछले सप्ताह अरबोर डे फाउंडेशन के सीईओ डैन लैंब ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के उद्यान विभाग को यह खुशखबरी देते हुए बताया कि मुंबई को 2021 का ट्री सिटी आफ द व‌र्ल्ड होने का सम्मान प्राप्त हुआ है।

यह सम्मान मिलने के बाद राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी इस उपलब्धि के लिए बीएमसी अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल एवं उद्यान अधीक्षक जीतेंद्र परदेशी को अरबोर डे फाउंडेशन द्वारा प्राप्त प्रमाणपत्र की प्रति भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उद्यान अधीक्षक जीतेंद्र परदेशी ने बताया कि मुंबई न सिर्फ पौधारोपण में आगे है, बल्कि उन्हें संरक्षित करने में भी आगे है। आवासीय क्षेत्रों से लेकर सामुदायिक वनीकरण तक में मुंबई योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ता है। इसके लिए उसने एक वृक्ष प्राधिकरण बना रखा है। इसी प्राधिकरण की देखरेख में पौधारोपण एवं उनका रखरखाव होता है।

मुंबई की बहुमंजिला आवासीय संस्थाओं में लगे वृक्षों को काटने या उनकी छंटाई करने संबंधी नियम काफी सख्त हैं। इसके कारण कोई इन वृक्षों की छंटाई करने का साहस नहीं कर पाता। हर साल बरसात से पहले बीएमसी का उद्यान विभाग खुद ही सभी आवासीय संस्थाओं में अपना विशेष वाहन भेजकर वृक्षों की छंटाई करवाता है। बीएमसी के प्रवक्ता गणेश पुराणिक के अनुसार, यही कारण है कि मुंबई में कोविड लहर शुरू होने से पहले वृक्षों की आधिकारिक संख्या 30 लाख के करीब थी, जबकि पिछले दो वर्षों में हुआ पौधारोपण इससे अलग है।

मुंबई को वृक्षनगरी की पहचान दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, आरे कालोनी एवं मुंबई फिल्म सिटी की भी है। इन तीनों को मिलाकर मुंबई में करीब 110 वर्ग किलोमीटर का हरित क्षेत्र मौजूद है। मुंबई जैसे महानगर के बीच राष्ट्रीय उद्यान का होना पर्यटकों के लिए आश्चर्य का विषय होता है।

मुंबई के आवासीय एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में मौजूद लाखों वृक्षों की कटाई-छंटाई का काम हर साल बारिश से पहले कर दिया जाता है, क्योंकि यहां बरसात भी करीब पांच महीने चलती है। इस कारण वृक्ष फिर हरे-भरे हो जाते हैं। बरसात से पहले वृक्षों की छंटाई से निकली ज्यादातर लकड़ी का उपयोग मुंबई के श्मशानों में शवदाह के लिए किया जाता है। इसका मानवीय पक्ष यह है कि ये लकड़ि‍यां बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से नि:शुल्‍क उपलब्ध कराई जाती हैं। यही कारण है कि पिछले वर्ष कोविड के दौरान देश के अनेक हिस्सों में जहां शवों को नदियों में बहाने और गाड़ने की खबरें आती रहीं, वहीं महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने के बावजूद मुंबई में शवदाह सुगमता से होता रहा। इसके अलावा छंटाई किए गए वृक्षों की पत्तियों से खाद बनाई जाती है। इसका उपयोग मुंबई के ही उद्यानों में किया जाता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In