डेस्क:टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मुनमुन को सोनी टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस शो में भाग लेने से मना कर दिया।
क्यों मुनमुन दत्ता ने किया रिजेक्ट?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुनमुन को शो में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते उनके पास समय नहीं था, इसलिए उन्होंने इस शो को रिजेक्ट कर दिया।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 कंटेस्टेंट
सोनी टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 कंटेस्टेंट में राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैजू शामिल हैं। दीपिका कक्कड़ भी शो का हिस्सा थीं, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने शो को बीच में छोड़ दिया था। शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं।
मुनमुन दत्ता का करियर
मुनमुन दत्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में की थी। वे द खतरा शो और बिग बॉस 15 में भी चैलेंजर के रूप में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, मुनमुन बॉलीवुड की फिल्मों मुंबई एक्सप्रेस (2005) और हॉलीडे (2006) में भी दिखाई दी हैं।