• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘नहीं आयात करेंगे रूस का तेल’, G7 देशों ने खाई कसम

‘नहीं आयात करेंगे रूस का तेल’, G7 देशों ने खाई कसम

May 9, 2022
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बुरी खबर, 204 लोगों की हो चुकी मौत, 50 घायल

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बुरी खबर, 204 लोगों की हो चुकी मौत, 50 घायल

June 12, 2025
म्यांमार में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एयर इंडिया विमान हादसे में लापता

म्यांमार में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एयर इंडिया विमान हादसे में लापता

June 12, 2025
अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी बोले – शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी बोले – शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना

June 12, 2025
राज ठाकरे-फडणवीस

राज ठाकरे-फडणवीस की गुप्त बैठक से सियासी हलचल

June 12, 2025
दिल्ली में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक: जीवन स्तर में सुधार की नई दिशा

दिल्ली में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक: जीवन स्तर में सुधार की नई दिशा

June 12, 2025
चित्त को शुद्ध बनाने का हो प्रयास : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

चित्त को शुद्ध बनाने का हो प्रयास : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 12, 2025
अपवादों के सहारे सम्पूर्ण नारीत्व को अपराधी घोषित किया जा रहा है

अपवादों के सहारे सम्पूर्ण नारीत्व को अपराधी घोषित किया जा रहा है

June 12, 2025
बलात्कार

“सोनू” बनकर फँसाया, “सरताज” ने किया शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल

June 12, 2025
जयशंकर

दुनिया की चुनौतियों को साझा दृष्टिकोण से देखना सीख रहा है यूरोप : जयशंकर

June 12, 2025
बॉबी मुक्कमाला

बॉबी मुक्कमाला बने पहले भारतीय मूल के AMA प्रमुख

June 12, 2025
बांग्लादेश: भीड़ का हमला, टैगोर के पुश्तैनी घर में तोड़फोड़

बांग्लादेश: भीड़ का हमला, टैगोर के पुश्तैनी घर में तोड़फोड़

June 12, 2025
मुनीर

अमेरिका में मुनीर पर बढ़ेगा दबाव: भारत-विरोधी आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की मांग

June 12, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 12, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

‘नहीं आयात करेंगे रूस का तेल’, G7 देशों ने खाई कसम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 9, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘नहीं आयात करेंगे रूस का तेल’, G7 देशों ने खाई कसम

कीव:धनी देशों के G7 क्लब ने रविवार को रूसी तेल पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। विकसित अर्थव्यववस्थाओं वाले जी-7 देशों के नेताओं ने रूस से तेल के आयात को चरणबद्ध तरीके से रोकने का रविवार को संकल्प लिया। समूह के नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। सात देशों के समूह – फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने यह नहीं बताया कि वे कैसे रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता खत्म करेंगे।

लेकिन रूस की अर्थव्यवस्था को पंगु बनाकर पुतिन पर दबाव बनाने के लिए चल रहे अभियान में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। इसके अलावा यह कदम रूस के हमले के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की एकता को भी दर्शाता है।

संयुक्त बयान में कहा गया, “हम रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें रूसी तेल के आयात को चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधित करना शामिल है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम ऐसा समय पर और व्यवस्थित तरीके से करें।” व्हाइट हाउस ने कहा, “यह कदम पुतिन की अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत पर कड़ा प्रहार करेगा और उन्हें अपने युद्ध के लिए जरूरी पैसों की कमी से जूझने पर मजबूर करेगा।”

नाजी जर्मनी के 1945 में आत्मसमर्पण के उपलक्ष्य में मनाए जानेवाले यूरोप विजय दिवस पर पश्चिमी देशों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। जी-7 में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और जापान शामिल हैं। जी-7 ने एक बयान में कहा कि रूस के तेल की आपूर्ति को रोकने से ‘‘राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुख्य औजार को तगड़ा झटका लगेगा और युद्ध लड़ने के लिए धन खत्म हो जाएगा।’’

जी-7 के नेताओं ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम ऐसा समय पर और व्यवस्थित ढंग से करें तथा ऐसे तरीके से करें जो दुनिया को वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए समय प्रदान करे।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जी-7 नेताओं और जेलेंस्की के साथ बैठक करीब एक घंटे तक चली। अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की।

नई पाबंदियों के तहत रूस के तीन सबसे बड़े टेलीविजन स्टेशन से पश्चिमी देशों के विज्ञापनों को रोकना, अमेरिकी लेखा और परामर्श फर्म को किसी भी रूसी को सेवाएं प्रदान करने से प्रतिबंधित करना और रूस के औद्योगिक क्षेत्र पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाना शामिल है। व्हाइट हाउस ने नौ मई के ‘विजय दिवस’ से पहले नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जब रूस 1945 में नाजी जर्मनी की हार का जश्न विशाल सैन्य परेड के साथ मनाता है।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In