पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिनका तालिबान ने कड़ा जवाब दिया। तालिबान का दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए और कई सैनिकों को गिरफ्तार भी किया गया।
पाकिस्तान बौखलाहट में भारत को इस विवाद में खींचने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की “कॉलोनी” बना लिया है। उन्होंने कहा कि नाटो सेनाओं के निकलने के बाद उम्मीद थी कि स्थानीय शासन से शांति कायम होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसिफ ने कहा कि अब अफगानिस्तान में दुनिया भर के आतंकवादी सक्रिय हैं और दूसरे देशों में आतंकवाद फैलाया जा रहा है।
आसिफ ने पाकिस्तान की कोशिशों का हवाला देते हुए कहा कि हमने हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए और मित्र देशों की मदद भी ली। लेकिन तालिबान ने खुद को भारत का प्रॉक्सी बना लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रोल पहले सकारात्मक रहा, हमने लाखों अफगान शरणार्थियों को अपने देश में प्रवेश भी दिया, लेकिन अब हमारी धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है और हम अफगानिस्तान के साथ खुले तौर पर संघर्ष में हैं।
पाकिस्तान के होम मिनिस्टर ने भी तालिबान को चेतावनी दी और कहा कि तालिबान ने हमारी ताकत का सही अंदाजा नहीं लगाया।
इस बीच मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान हमलों का जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में हमारे ऊपर कायराना हमला किया और अफगानिस्तान ने इसमें बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की। नकवी ने कहा कि देश सेना के साथ खड़ा है और तालिबान को इसके गंभीर नतीजों का सामना करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

