• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण

पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण

May 8, 2025
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह: पीओके एक दिन खुद लौटकर कहेगा, ‘मैं भारत हूं

May 29, 2025
ज्योति मल्होत्रा

जासूसी केस में ज्योति मल्होत्रा को मिला वकील, जांच में 12TB डेटा बरामद

May 29, 2025
शकूर खान

पाक जासूस शकूर खान गिरफ्तार, कांग्रेस लिंक का खुलासा

May 29, 2025
शशि थरूर

शशि थरूर पर कांग्रेस के अंदरूनी विवाद तेज, दिए कड़क जवाब

May 29, 2025
कांग्रेस आलोचना: ट्रंप के बयान पर मोदी सरकार की चुप्पी

कांग्रेस आलोचना: ट्रंप के बयान पर मोदी सरकार की चुप्पी

May 29, 2025
shehbaz-sharif-

शांति की बात या रणनीतिक चाल? शहबाज शरीफ ने फिर दोहराई भारत से बातचीत की इच्छा

May 29, 2025
चित्रकूट में आर्मी चीफ ने ली दीक्षा, रामभद्राचार्य ने दक्षिणा में मांगा पीओके

चित्रकूट में आर्मी चीफ ने ली दीक्षा, रामभद्राचार्य ने दक्षिणा में मांगा पीओके

May 29, 2025
सरकारी पद से इस्तीफा देकर बोले मस्क – ‘मैं अपना काम पूरा कर चुका हूं

सरकारी पद से इस्तीफा देकर बोले मस्क – ‘मैं अपना काम पूरा कर चुका हूं

May 29, 2025
ट्रंप टैरिफ

अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक

May 29, 2025
2024 में 87,812 भारतीयों को मिली कनाडाई नागरिकता — किसी भी देश से सबसे अधिक

2024 में 87,812 भारतीयों को मिली कनाडाई नागरिकता — किसी भी देश से सबसे अधिक

May 29, 2025
एनकाउंटर

गैंगवार पर करारा प्रहार: लॉरेंस विश्नोई गिरोह का बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

May 29, 2025
गिरफ्तार

राजस्थान में आईएसआई जासूसी तंत्र का भंडाफोड़, सरकारी कर्मी गिरफ़्तार

May 29, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 29, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण

विद्यार्थी जीवन में ज्ञान व चारित्र का हो विकास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 8, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 4
पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण
पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण
पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण
पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण
काणोदर, बनासकांठा:पालनपुर को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के स्वर्णिम अध्याय में महनीय आयोजन का स्थान प्रदान करने के उपरान्त गुरुवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के अगले गंतव्य की ओर गतिमान हुए तो पालनपुरवासियों ने अपने आराध्य के चरणों में कृतज्ञ भाव अर्पित किए। सभी पर मंगल आशीष की वृष्टि करते हुए आचार्यश्री आगे बढ़ चले। लगभग 9 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना संग काणोदर में स्थित एस.के.एम. हाईस्कूल में पधारे। संबंधित लोगों ने आचार्यश्री का श्रद्धायुक्त स्वागत किया।
स्कूल में परिसर में समुपस्थित श्रद्धालु जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि चार बातें बताई गई हैं- ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप। ज्ञान के द्वारा आदमी पदार्थों को जानता है, ज्ञानार्जन करता है। जो ज्ञान हुआ, सुना, जाना उस पर श्रद्धा दर्शन के द्वारा होती है। दर्शन से श्रद्धा पुष्ट होती है। अहिंसा का ज्ञान हो गया, उस पर दर्शन के द्वारा श्रद्धा हो गई और फिर जब वह अहिंसा जीवन में उतरी तो वह चारित्र हो गई। आदमी अपने जीवन में तपस्या भी करता है। कोई भोजन छोड़ता है, अथवा अन्य किसी माध्यम से भी तपस्या करता है तो उससे पाप झड़ते हैं, जिससे आत्मा की शुद्धि होती है। इसलिए मानव जीवन में ज्ञान का बहुत महत्त्व होता है। जब तक ज्ञान नहीं होगा, उसे समझ में नहीं आएगा तो भला जीवन का कल्याण कैसे हो सकता है।
विद्या संस्थानों के विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। विद्यालयों के लिए बहुत अच्छा अवसर होता है कि विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ उनको संस्कारों का ज्ञान देकर उनके चारित्र को भी अच्छा बनाने का प्रयास होना चाहिए। विद्यार्थी में अच्छे संस्कारों का विकास होता है तो उसका जीवन अच्छा हो सकता है। गुस्से पर विद्यार्थी का नियंत्रण हो। उसकी भाषा सभ्य हो। जीवों के प्रति अहिंसा की भावना हो। विद्यार्थी में ईमानदारी के संस्कार भी रहे। ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है। ईमानदारी को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों के अधिकार की चीजों को हड़पने का प्रयास नहीं होना चाहिए। झूठ, चोरी और ठगी से दूर रहना ईमानदारी होती है।
विद्यार्थी में विभिन्न विषयों और भाषाओं का ज्ञान बढ़े तो उसके साथ अच्छे संस्कार और चारित्र भी अच्छा हो तो उनके जीवन में पूर्णता की बात आ सकती है। ज्ञान और चारित्र दोनों का मिश्रण हो जाता है तो विद्यार्थी का जीवन उन्नत बन सकता है।
आचार्यश्री ने आगे कहा कि आज से 23 वर्ष पूर्व परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी अपनी अहिंसा यात्रा के साथ आए थे और इस विद्यालय के परिसर में प्रवास हुआ था। यहां आने से उस समय की कुछ स्मृति हो रही है। उस समय मैं उनके साथ सेवा में आया था। हम विद्यार्थियों व अन्य लोगों में सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की बात बताते रहते हैं कि सभी का जीवन अच्छा बन सके।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनिश्री अक्षयप्रकाशजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री के स्वागत में एस.के.एम. हाईस्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती बिन्दुबेन ठक्कर ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। श्री मोहम्मद भाई सुनसरा ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In