आपको और आपके साथी को एक साथ नए रेस्तरां में जाना, लॉन्ग ड्राईव पर जाना और यात्रा करना पसंद है, लेकिन जब किसी रिश्ते में खुश और स्वस्थ रहने की बात आती है, तो कॉमन इंटरेस्ट के अलावा अन्य बातों पर भी विचार करना चाहिए। इसके अलावा, अस्वस्थ रिश्तों में होते हुए भी कई जोड़े नहीं जानते कि वे हैं, खासकर अगर वे एक ऐसे घर में पले-बढ़े हैं जहां रिश्ते आदर्श रहे हों। इसलिए अपने रिश्ते को पहचाना बेहद महत्वपूर्ण है कि आपका रिश्ता कितना स्वस्थ है। केवल एक जैसी चीजें पसंद करना नहीं बल्कि रिश्ते में दोनों का बराबर का खुश होना जरूरी है। इसके लिए संकेतों को पहचानें और जानें आपका रिश्ता कितना स्वस्थ है।
बात रखने का नहीं है डर
अगर किसी एक पार्टनर को कोई चीज पसंद नहीं है या कोई बात परेशान कर रही है तो उसे मन में ना रखकर आप अपने पार्टनर को बता रहे हैं तभी ये रिश्ता स्वस्थ कहेंगे। आपको अपनी बात रखने का डर नहीं है।
पार्टनर पर विश्वास
विश्वास सभी रिश्तों में सबसे अहम है। सोशल मीडिया और सेलफोन पर जासूसी करना बहुत आसान हो सकता है। लेकिन जब ऐसा करने की जरूरत ना लगे तब समझें कि रिश्ते में विश्वास है।
एक दूसरे की अलग रुचियों और लक्ष्यों के लिए प्रोत्साहित करना
हो सकता है कि आप दोनों को अलग चीजों में रुचि हो या आपके लक्ष्य अलग हों। इसके लिए आप अपने पार्टनर को प्रोत्साहित करें बजाय इसके कि आप उन्हें केवल अपनी रुचि के काम करवाएं।
खुश महसूस करते हैं
नए रिश्ते की अलग खुशी होती है। लेकिन समय के साथ रिश्ते में नयापन कम होने लगता है और एक-दूसरे की आदत होने के साथ सब कुछ रूटीन लगने लगता है। ऐसा होने पर भी खुश महसूस करते हैं तो समझ लिजिए आप एक अच्छे रिश्ते में हैं। जहां आप समझते हैं कि आपका साथी काम में व्यस्थ होगा या आप उसकी थकान और जरूरतों को समझते हैं। साथ ही उनकी हर तरह की च्वाइस पर उनका सम्मान करते और साथ देते हैं।