लखनऊ:प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र आउट कराने वाले गिरोह के सरगना राजीव नयन मिश्र सहित 23 आरोपियों पर कौशाम्बी की मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इन सभी के खिलाफ जिले के मंझनपुर, कोखराज और प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ की परीक्षा का आयोजन किया था। गिरोह के सदस्यों ने परीक्षा तिथि से पहले ही पर्चा आउट कराकर परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूल की थी। मामले का खुलासा होने पर एसटीएफ ने गैंग के तीन सदस्यों आयुष पांडेय, पुनीत सिंह और नवीन सिंह को मंझनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। मंझनपुर कोतवाली में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
जांच के दौरान गैंग के सरगना राजीव नयन मिश्र सहित 20 अन्य के नाम प्रकाश में आए। सरगना समेत 19 सदस्य एसटीएफ के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसी परीक्षा का पेपर लीक कराने से संबंधित एक एफआईआर उसी दौरान प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में भी दर्ज हुई थी। मंझनपुर पुलिस गैंग के सभी सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अब गिरोह के सरगना सहित सभी 23 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसी गिरोह ने वर्ष 2021 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र भी आउट किया था। यह परीक्षा जनपद के कई केंद्रों पर हुई थी। मामले में कोखराज पुलिस ने केस दर्ज किया था।
अब संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्यौरा
पेपर लीक गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बाद कौशाम्बी पुलिस अब सभी सदस्यों की संपत्ति का ब्यौरा जुटा रही है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास अपराध से अर्जित जो भी संपत्ति होगी, उसे जल्द ही कुर्क किया जाएगा।
कौशाम्बी जेल में बंद हैं पांच आरोपी
मंझनपुर के कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि पेपर लीक गैंग के चार सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी अर्पित दिलीप यशवंत, अमित सिंह, डॉ. शरद, कमलेश कुमार और अभिषेक शुक्ला कौशाम्बी की जेल में हैं। सरगना राजीव नयन मेरठ जेल में निरुद्ध है। उसे एसटीएफ ने पकड़ा था। बाकी 13 सदस्य प्रयागराज और मेरठ की जेल में बंद हैं।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गिरोह के सरगना सहित सभी सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनकी संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जल्द ही संपत्ति कुर्क की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरोह के सदस्य, जिन पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
-राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल कुमार मिश्र पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्र निवासी ग्राम अमौरा थाना मेजा जनपद प्रयागराज, वर्तमान पता ग्राम धरमपुर पोस्ट शुक्लपुर थाना मेजा, जनपद प्रयागराज
-सुभाष प्रकाश पुत्र योगेन्द्र पंडित निवासी ग्राम बैरा थाना जयनगर जनपद मधुबनी बिहार, हालपता 127 आनंद नगर पिपलानी निटक भवानी चौक भोपाल ( मध्य प्रदेश)
-रवि अत्री पुत्र गोरख सिंह निवासी ग्राम नीमका थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर, हालपता मकान नंबर 2635/28 यूजीएफ नियर मेन पटेल नगर रोड़ शादी खामपुर पटेल नगर थाना पटेल नगर सेंट्रल दिल्ली
-विक्रम पहल पुत्र कंवर सिंह निवासी ग्राम बराह खुर्द थाना कोतवाली जींद जनपद जींद (हरियाणा)
-सुनील रघुवंशी पुत्र रामबाबू रघुवंशी निवासी 39/04 न्यू ट्रांसपोर्ट नगर कान्हा सैया थाना बिलखिरिया जनपद भोपाल (मध्य प्रदेश)
-अमरजीत शर्मा पुत्र बालेश्वर शर्मा निवासी ग्राम इच्चा थाना फतेहपुर जनपद गया (बिहार)
-विशाल दुबे पुत्र अरुण कुमार दुबे निवासी ऊंचडीह बाजार थाना मेजा जनपद प्रयागराज
-संदीप पांडेय पुत्र हरिशंकर पांडेय निवासी पनासा थाना करछना जनपद प्रयागराज
-विवेक उपाध्याय पुत्र स्व. रामायण उपाध्याय निवासी सोनबरसा थाना बैरिया जनपद बलिया
-आयुष पांडेय पुत्र विनोद कुमार पांडेय निवासी बभनपुरा थाना रानीपुर जनपद मऊ
-पुनीत सिंह पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी जोगिनका थाना गोपीगंज जनपद भदोही
-नवीन सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी हरपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
-अरुण कुमार सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर पोस्ट उपाध्यायपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़, हालपता खरगापुर प्लाट नंबर 246 एबी थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ व ई-1/27 आशियाना एलपीएस सेक्टर फस्र्ट आलमबाल एलडीए कालोनी लखनऊ
-अमित सिंह पुत्र स्व. शिवभूप सिंह निवासी डी 2173 इंद्रानगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ
-डॉ. शरद सिंह पुत्र नंदलाल सिंह निवासी ग्राम कैलाहट पोस्ट पचेवरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, हालपता लवनेस्ट अपार्टमेंट वृंदावन योजना थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
-अभिषेक शुक्ला पुत्र संदीप शुक्ला निवासी बन्नी गुरैन थाना विस्वां जनपद सीतापुर, हालपता 231/30 मक्काबाग राजा बाजार चौक थाना चौक जिला लखनऊ
-कमलेश कुमार पाल पुत्र राम दुलारे पाल निवासी चकचुरावन कमलदीपुर थाना झूसी जनपद प्रयागराज
-अर्पित विनीत जसवंत पुत्र स्व. सुशील कुमार जसवंत कुमार निवासी 54/148 बी म्योराबाद थाना कैंट जनपद प्रयागराज
-सौरभ कुमार शुक्ला पुत्र प्रदीप कुमार शुक्ला निवासी एल 1/75 सेक्टर एफ थाना आशियाना जनपद लखनऊ , मूल पता शिवचरन का पुरवा मजरा नरियावा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़
-प्रभात कुमार सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया
-पंडित जी उर्फ देवप्रकाश पांडेय पुत्र बैकुंठ नाथ पंडेय निवासी 328 नया पुरवा स्टेनली रोड प्रयागराज, मूलपता धन्नी पट्टी पोस्ट दिलीप नगर थाना कशिया जनपद कुशीनगर
-रोशन सिंह पटेल पुत्र राम नरेश सिंह निवासी शंकर बाजार कस्बा व थाना कर्वी जनपद चित्रकूट, हालपता एमआईजी 49 झलवा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज
-संतोष कुमार चौरसिया पुत्र शिवचरन लाल निवासी पूरा नरहौली थाना बाह जनपद आगरा, हालपता ए 590 सेक्टर नोएडा ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
