डेस्क : देशभर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। हालांकि हाल के सप्ताहों में हुई बढ़ोतरी के बाद ईंधन की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त बोझ बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये तथा डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
राजस्थान में जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बीकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। भरतपुर में पेट्रोल 112.43 रुपये और डीजल 97.54 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर है। अररिया में पेट्रोल 115.07 रुपये और डीजल 101.08 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर घरेलू ईंधन बाजार पर बना हुआ है। मई के मध्य से पेट्रोल और डीजल के दामों में कई बार वृद्धि हो चुकी है, जिसके कारण ईंधन दरें पिछले कुछ वर्षों के उच्चतम स्तरों में शामिल हो गई हैं।
तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, विनिमय दरों और कर संरचना को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह छह बजे ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत