• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गर्मी जानलेवा हो गई है,अब हालात सचमुच ऐसे हो गए हैं।

पहाड़ से मैदान तक हीव वेव का अलर्ट, आने वाले दिन मुश्किल भरे

April 9, 2022
पूर्व जिहादी से सीरियाई राष्ट्रपति बने जोलानी से ट्रंप की मुलाकात

पूर्व जिहादी से सीरियाई राष्ट्रपति बने जोलानी से ट्रंप की मुलाकात

May 15, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेडिएशन लीक की अफवाहें बेबुनियाद: IAEA

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेडिएशन लीक की अफवाहें बेबुनियाद: IAEA

May 15, 2025
पहलगाम हमला: सांसद ने उठाया इस्लामी आतंक का मुद्दा

पहलगाम हमला: सांसद ने उठाया इस्लामी आतंक का मुद्दा

May 15, 2025
लाठियों से पीटा गया, आतंकी जैसा हुआ बर्ताव; रिहा होते ही इमरान खान ने की चुनाव की मांग

इमरान खान को निजी डॉक्टर से जांच की अनुमति

May 15, 2025
शशि थरूर

थरूर ने लांघी ‘लक्ष्मण रेखा’, कांग्रेस ने दी एकजुटता की हिदायत

May 15, 2025
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

बिना गिरवी कर्ज पर बढ़ेगा शिकंजा: आरबीआई लाएगा सख्त नियम

May 15, 2025
IMF

भारत के एक और पड़ोसी को आईएमएफ का कर्ज

May 15, 2025
बीसीसीआई

रोहित-विराट ने लिया टेस्ट संन्यास, बीसीसीआई कांट्रैक्ट में कोई बदलाव नहीं

May 15, 2025
गौतम गंभीर

गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के असली बॉस?

May 15, 2025
विवेक अग्निहोत्री

विवेक-अनुराग में जुबानी जंग, ‘गोल’ को लेकर लगे आरोप-प्रत्यारोप

May 15, 2025
विश्वासघात का मूल्य भारत चुकाने को तैयार नहीं

भारत में तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ बायकॉट

May 15, 2025
भीख मांगने में कामयाब रहा पाक,आईएमएफ से मिला 1 अरब डॉलर

आईएमएफ ने फिर थामा पाकिस्तान का हाथ

May 15, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 15, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पहाड़ से मैदान तक हीव वेव का अलर्ट, आने वाले दिन मुश्किल भरे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
गर्मी जानलेवा हो गई है,अब हालात सचमुच ऐसे हो गए हैं।

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की आगोश में है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तपने लगे हैं। अप्रैल में ही मई-जून सी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे हो सकते हैं। अगले कुछ दिनों के दौरान राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में ‘लू’ चलने की आशंका है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ तथा नर्मदापुरम जिलों में पारा 45 डिग्री को छू गया है। भोपाल में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। छिंदवाड़ा, छतरपुर, सागर, राजगढ़, धार, रतलाम, ग्वालियर और गुना जिलों में लू का प्रकोप रहा। राजस्थान में पाकिस्तान से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के चलते अगले तीन दिन के भीतर रेड अलर्ट की स्थिति बनेगी और तापमान 47 डिग्री के पार होगा। डूंगरपुर में 50 साल में पहली बार अप्रेल का पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। उधर, जालौर 45.2 डिग्री तापमान के साथ राजस्थान में सबसे गर्म चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर भारत के कई इलाकों में 15 अप्रैल तक लू चलना जारी रह सकता है।

यूपी: आसमान से आग बरसी
लखनऊ, आगरा से लेकर अलीगढ़ तक शुक्रवार को आसमान से आग बरसी। आगरा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी तक बेहाल रहे। सड़कें और बाजार सूने रहे। इस सीजन का सबसे गर्म दिन होने के साथ आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया। इस सीजन सबसे गर्म दिनों का भी रिकार्ड बन गया है। 29 मार्च से लेकर अब तक लगातार लू चल रही है। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। अब मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक का अलर्ट जारी किया है। यानि लगातार 15 दिनों तक लू चलने का नया रिकार्ड बनने जा रहा है।

उत्तराखंड: 11 और 12 को प्रचंड गर्मी की चेतावनी
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र के लिए प्रचंड गर्मी की चेतावनी जारी की है। शनिवार-रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 11 और 12 अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, प्रदेश में तकरीबन सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व चम्पावत जिलों में आने वाले तीन चार दिनों में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। कुछ दिनों बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की भी संभावना है।

झारखंड: सात जिलों में पारा 40 डिग्री पार
झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी के बीच उत्तर पूर्वी भाग में लू की स्थिति बनी रही। मेदिनीनगर में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि गिरिडीह में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री सेसि ज्यादा रहा। लू की स्थिति निचले स्तर पर दक्षिण और दक्षिण पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म पछुआ हवा की वजह से बनी हुई है। आने वाले कुछ दिन तक इसमें सुधार की संभावना नहीं है।

हरियाणा:16 जिलों में येलो अलर्ट
हरियाणा के 16 जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी एक सप्ताह तक हीट वेव (गर्म हवा या लू) और सीवियर हीट वेव (अति गर्म हवा) चलने की संभावना जताई गई है। हरियाणा में पानीपत का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 42.2 और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In