डेस्क : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी डांसर पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र के रूपऊ गांव निवासी बालकिशन की शादी करीब दो साल पहले सरैया गांव की रहने वाली माधुरी से हुई थी। शादी के बाद बालकिशन को पता चला कि उसकी पत्नी शादियों और कार्यक्रमों में डांस करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। कई बार समझाने के बावजूद जब माधुरी ने डांस करना नहीं छोड़ा, तो रिश्ते में खटास बढ़ती गई और वह मायके चली गई।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को बालकिशन ने सुलह का बहाना बनाकर माधुरी को मिलने के लिए बुलाया। रास्ते में सुनसान जगह पर उसने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर किनारे फेंककर घर लौट आया। इसके बाद देर रात उसने खुद ही डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने गला घुटने से मौत की पुष्टि की है।
इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतका की ढाई साल की बेटी सृष्टि के सिर से मां का साया उठ गया है। जिस घर को बचाने की उम्मीद में माधुरी पति के बुलावे पर गई थी, वही उसकी जिंदगी की आखिरी राह बन गई।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

