• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

May 10, 2022
ट्रंप का पुराना दावा दोहराया, भारत ने फिर ठुकराया

ट्रंप का पुराना दावा दोहराया, भारत ने फिर ठुकराया

June 18, 2025
आचार्यश्री

संतों के प्रवचन से होता है जनकल्याण : राष्ट्रीय संत आचार्यश्री महाश्रमण

June 18, 2025
हत्या

गोवा में प्रेमी के बीच विवाद, लड़की की हत्या; गिरफ्तार बेंगलुरु निवासी

June 18, 2025
जयराम रमेश

मोदी चुप, ट्रंप के साथ लंच पर मुनीर: कांग्रेस ने उठाए कड़े सवाल

June 18, 2025
संजय राउत

सीजफायर पर ट्रंप-मोदी वार्ता: संजय राउत बोले – ट्रंप कहें तभी भरोसा

June 18, 2025
मोदी ट्रंप

मोदी का ट्रंप को दो टूक: न अमेरिका रुकेंगे, न मध्यस्थता स्वीकार करेंगे

June 18, 2025
आप गवर्नर पर अपमानजनक बयान नहीं दे सकते; मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हाई कोर्ट की दो टूक

नई ओबीसी सूची स्थगित, मुस्लिम उपजातियों पर विवाद

June 18, 2025
आतंक के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा: जी-7 से मोदी का वैश्विक अल्टीमेटम

आतंक के समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा: जी-7 से मोदी का वैश्विक अल्टीमेटम

June 18, 2025
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

देशभर में रफ्तार पकड़ रहा मानसून, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

June 18, 2025
वायुसेना को मिलेगा 120 किलो का सटीक वार करने वाला स्वदेशी बम

वायुसेना को मिलेगा 120 किलो का सटीक वार करने वाला स्वदेशी बम

June 18, 2025
खामेनेई

खामेनेई ने सेना को सौंपी कमान, इजरायल-ईरान युद्ध में नया मोड़

June 18, 2025
जी7 में फिर दिखी ‘मेलोदी’ की झलक, मोदी-मेलोनी की दोस्ती ने फिर बटोरी सुर्खियां

जी7 में फिर दिखी ‘मेलोदी’ की झलक, मोदी-मेलोनी की दोस्ती ने फिर बटोरी सुर्खियां

June 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 10, 2022
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का रोड शो, बताया चूहा

गोंडा:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या आकर राम मंदिर में दर्शन करने का ऐलान किया है। इस बीच भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने उनके दौरे का विरोध करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकाला और कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं देंगे। ब्रजभूषण सिंह ने ठाकरे के विरोध को भाजपा से इतर अपना निजी मामला बताते हुए ऐलान किया, ‘मैं स्पष्ट कर दूं, मेरे इस विरोध का मेरी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, मैं पहले राम का वंशज हूं, फिर उत्तर भारतीय और सबसे बाद में भारतीय जनता पार्टी का सांसद।’

ब्रजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने पैतृक आवास से नंदिनी नगर महाविद्यालय तक शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विशाल काफिले के साथ रोड शो किया। इसके बाद में नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होंने लोगों से राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर डटकर विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने ऐलान किया कि अब उत्तर भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा, ‘राज ठाकरे दबंग नहीं हैं, वह चूहा हैं, चूहा।’ सांसद ने दावा किया कि उन्हें मराठों का समर्थन प्राप्त है और वह छत्रपति शिवाजी महराज को अपना आदर्श मानते हैं।

मराठों का स्वागत करेंगे, लेकिन राज ठाकरे का है विरोध

ब्रजभूषण ने कहा कि मराठा आएं, तो वह उनके स्वागत में अपनी जान तक दे देंगे, लेकिन उनका विरोध केवल एक व्यक्ति (राज ठाकरे) से है, सम्पूर्ण मराठा समुदाय से नहीं। इसके पहले बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वह मोदी जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि वह राज ठाकरे से पूछना चाहता हैं कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का उत्पीड़न क्यों है? उन्होंने दावा किया कि राज ठाकरे यदि उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तो आज की बात तो छोड़िए, अपने पूरे जीवन काल में कभी भी यदि राज ठाकरे यूपी, बिहार और झारखंड की धरती पर उतरना चाहेंगे तो उत्तर भारतीय उनका पुरजोर विरोध करेगा।

उत्तर भारतीयों से माफी मांगें, तभी मिलेगी अयोध्या में एंट्री

इसके पहले पांच मई को ब्रजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के पांच जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध करते हुए टृवीट किया, ‘जब तक वह उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं देंगे’कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक ब्रजभूषण शरण सिंह ने ट्वीट किया, ‘उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा।’ इसी ट्वीट में आगे उन्होंने कहा, ‘अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोडकर माफी मांगें राज ठाकरे।’

योगी से की अपील, राज ठाकरे से न करें मुलाकात

छह बार के सांसद ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया, ‘जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेते, मेरा आग्रह है तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को राज ठाकरे से नहीं मिलना चाहिए।’ राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है। ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं। उल्लेखनीय है कि पिछले 17 अप्रैल को राज ठाकरे ने पुणे में कहा था कि वह भगवान राम के दर्शन करने के लिए पांच जून को अयोध्या जाएंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In