राम नवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में राम नवमी 6 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी, क्योंकि नवमी तिथि का उदयकाल इस दिन पड़ रहा है।
राम नवमी 2025 तिथि और समय
-
नवमी तिथि प्रारंभ: 5 अप्रैल 2025, शाम 7:26 बजे
-
नवमी तिथि समाप्त: 6 अप्रैल 2025, शाम 7:22 बजे
-
राम नवमी व्रत व पूजन तिथि: 6 अप्रैल 2025 (उदया तिथि के अनुसार)
राम नवमी पर बन रहे हैं शुभ योग
इस बार राम नवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं:
-
रवि पुष्य योग: 6 अप्रैल सुबह 6:27 बजे से 7 अप्रैल सुबह 6:25 बजे तक
-
सर्वार्थ सिद्धि योग: 6 अप्रैल सुबह 6:27 बजे से 7 अप्रैल सुबह 6:25 बजे तक
-
रवि योग: पूरे दिन
-
अन्य राजयोग: सुलक्ष्मी योग, मालव्य राजयोग, बुधादित्य योग
इन शुभ योगों में पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
राम नवमी पूजन मुहूर्त
-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:54 – 05:41
-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 – 01:05
-
विजय मुहूर्त: 02:30 – 03:20
-
गोधूलि मुहूर्त: 06:41 – 07:03
-
राम नवमी मध्याह्न पूजन मुहूर्त: 11:08 – 01:39
-
सबसे उत्तम समय (मध्याह्न क्षण): दोपहर 12:24
पूजा-विधि
-
प्रात: स्नान कर मंदिर की सफाई करें।
-
भगवान राम का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें।
-
पीला वस्त्र, चंदन, फूल, फल अर्पित करें।
-
दीपक जलाकर राम स्तुति और मंत्रों का जाप करें।
-
श्रद्धा से आरती करें और भोग अर्पित करें।
-
अंत में क्षमा याचना करें।
भोग में क्या अर्पित करें?
-
बेर,
-
केसर युक्त खीर,
-
पंजीरी,
-
पंचामृत,
-
मिठाई,
-
सूखे मेवे,
-
फल,
-
किशमिश
राम नवमी के विशेष मंत्र
-
श्री रामचन्द्राय नमः
-
ॐ आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्, लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।
-
ॐ रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।
-
ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम क्लीं राम क्लीं राम। फट् राम फट् रामाय नमः।
-
नाम पाहरू दिवस निसि, ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निजपद जंत्रित, जाहि प्रान केहि बाट।।
राम नवमी के उपाय
-
श्री राम चालीसा और बालकांड का पाठ करें।
-
इच्छानुसार गरीबों को अन्न, वस्त्र, दान दें।
-
तुलसी दल के साथ प्रभु को भोग लगाएं।
शुभकामनाएँ
भगवान श्रीराम आप पर अपनी कृपा बनाएं रखें।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्रीराम!