• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोट कम, मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा

राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोट कम, मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा

April 17, 2022
बेटे से रिश्ता मजबूत बनाने के लिए माता-पिता को क्या नहीं करना चाहिए?

बेटे की परवरिश में होने वाली आम गलतियाँ और उनसे बचाव

May 26, 2025
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

May 26, 2025
राशिफल

26 मई 2025 का राशिफल

May 26, 2025
तेज प्रताप की कहानी में गुम दो औरतों की आवाज़

तेज प्रताप की कहानी में गुम दो औरतों की आवाज़

May 25, 2025
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीकेज, मचा हड़कंप

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीकेज, मचा हड़कंप

May 25, 2025
विद्या और आचार हैं मोक्ष के मार्ग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

विद्या और आचार हैं मोक्ष के मार्ग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 25, 2025
तेजस्वी

तेज प्रताप निष्कासित, तेजस्वी बोले– न अच्छा लगता है, न बर्दाश्त होगा

May 25, 2025
तेज प्रताप यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, लालू बोले– अब कोई भूमिका नहीं

तेज प्रताप यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, लालू बोले– अब कोई भूमिका नहीं

May 25, 2025
दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर अपहरण: सोने की गुत्थी से सामने आया बदमाशों का धंधा

दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर अपहरण: सोने की गुत्थी से सामने आया बदमाशों का धंधा

May 25, 2025
मोहन भागवत

अखंड सुरक्षा की परिकल्पना: मोहन भागवत

May 25, 2025
अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का, किए रामलला के दर्शन

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का, किए रामलला के दर्शन

May 25, 2025
मन की बात

‘मन की बात’ में मोदी का संदेश: ऑपरेशन सिंदूर से देश गौरवान्वित

May 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 26, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोट कम, मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 17, 2022
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोट कम, मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानसभाओं में भाजपा व उसके गठबंधन की ताकत को देखते हुए इन दोनों पदों पर राजग के उम्मीदवारों का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा की तरफ से रणनीतिक कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के हाथ में होगी।

संपर्क, संवाद व समन्वय का मोर्चा रक्षा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्नाद जोशी संभालेंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में कमान भाजपा व राजग के मुख्यमंत्रियों के पास रहेगी।

जून के मध्य में जारी होगी अधिसूचना
जून माह के मध्य में राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने अभी से ही इस पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। साथ ही गैर-राजग दलों को टटोलने पर भी काम चल रहा है। मई माह से इन दलों के साथ औपचारिक संवाद व संपर्क का काम शुरू होगा।

संसद व विधानसभाओं के लिए अलग टीम
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रपति चुनावों के लिए जो रणनीतिक टीम तैयार कर रही है, उसके केंद्र में तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रहेंगे। साथ ही संसद से लेकर विभिन्न विधानसभाओं तक के मोर्चे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमान संभालेंगे। लोकसभा की रणनीति के केंद्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे, तो राज्यसभा में सदन के नेता व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अहम भूमिका में रहेंगे।

संगठन स्तर पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा कमान संभालेंगे। संसद के दोनों सदनों में समन्वय का काम संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी करेंगे। राज्यों में जहां भाजपा व राजग की सरकारें हैं, वहां के मुख्यमंत्री अपने दल व गठबंधन के साथ मोर्चा संभालेंगे।

बीजद और वाईएसआरसीपी के समर्थन की उम्मीद
सूत्रों बताते हैं कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा पहले सर्वसहमति बनाने की कोशिश करेगी। मगर, विपक्ष के साथ मौजूदा रिश्तों को देखते हुए इसकी संभावना बहुत कम है। ऐसे में भाजपा अपनी चुनावी जीत को बड़ा करने के लिए विपक्षी खेमे में सेंध भी लगा सकती है। बीजद और वाईएसआरसीपी जैसे गैर-संप्रग दलों का भाजपा को साथ मिल ही सकता है। यह काम संसद से लेकर राज्य विधानसभाओं तक में होगा। वैसे भी कई विषयों पर उसे संसद में बीजद व वाईएसआरसीपी का सहयोग मिलता रहा है।

24 जुलाई को समाप्त हो रहा कोविंद का कार्यकाल
इस साल 24 जुलाई को मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में जुलाई में चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद उप राष्ट्रपति का चुनाव होगा। हालांकि, उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद ही वोट डालते हैं, इसलिए वहां पर भाजपा व राजग के पास अपना पर्याप्त बहुमत है।

राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में बहुमत से कुछ ही कम है राजग
राष्ट्रपति का निर्वाचक मंडल 10,98,903 वोट का है। इसमें जीत के लिए बहुमत का आंकडा 5,49,452 है। इसमें एक सांसद का वोट का मूल्य 708 है। देश के 4,120 विधायकों में हर राज्य की जनसंख्या व सीटों की संख्या के आधार पर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग है। उत्तर प्रदेश के विधायक का सबसे ज्यादा 208 वोट मूल्य है।

संसद के दोनों सदनों व राज्य विधानसभाओं के आंकड़े को देखते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा व उसके गठबंधन राजग को लगभग नौ हजार वोटों की कमी दिख रही है। ऐसे में कुछ क्षेत्रीय दलों का साथ लेकर वह आसानी से चुनाव जीत सकती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In