• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर 14 संवैधानिक सवाल पूछे

May 16, 2025
30 हज़ार करोड़ की मिसाइल डील से भारतीय वायु रक्षा को बड़ी मजबूती मिलने वाली है

30 हज़ार करोड़ की मिसाइल डील से भारतीय वायु रक्षा को बड़ी मजबूती मिलने वाली है

June 10, 2025
तुर्की से फंडिंग पा रहे हैं बांग्लादेशी कट्टरपंथी

तुर्की से फंडिंग पा रहे हैं बांग्लादेशी कट्टरपंथी, भारत के खिलाफ रच रहे हैं साजिश

June 10, 2025
एमएस धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया

एमएस धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया

June 10, 2025
जीतनराम मांझी

तेजस्वी ही हैं राजद के असली बॉस: मांझी का लालू परिवार पर सीधा वार

June 10, 2025
राज ठाकरे

राज ठाकरे का हमला: मुंबई लोकल हादसे के लिए प्रवासियों और सरकार की जिम्मेदारी

June 10, 2025
रेणुका शहाणे ने खोले मां बनने के बाद के अनुभव

रेणुका शहाणे ने खोले मां बनने के बाद के अनुभव

June 10, 2025
जॉली एलएलबी

जॉली एलएलबी-3 पर रोक नहीं: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

June 10, 2025
बीसीसीआई

अनुभव से खाली, आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया

June 10, 2025
विराट कोहली

कोहली के संन्यास पर बोले पनेसर: ऑफ स्टंप की कमजोरी बनी वजह

June 10, 2025
स्टारलिंक

भारत में जल्द शुरू होगी Starlink इंटरनेट सेवा

June 10, 2025
चांदी

चांदी बनी निवेश की रानी, 3 बड़े कारण जानिए

June 10, 2025
शहबाज शरीफ

कर्ज में डूबा पाकिस्तान, रिकॉर्ड स्तर पर सार्वजनिक ऋण

June 10, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 10, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर 14 संवैधानिक सवाल पूछे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

डेस्क:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सुनाए गए उस फैसले पर आपत्ति जताई है जिसमें देश की सर्वोच्च अदालत के द्वारा राष्ट्रपति और गवर्नर को राज्य की विधानसभाओं द्वारा पास विधेयकों पर कार्रवाई की समयसीमा तय की गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति ने 14 सवालों के जरिए सुप्रीम कोर्ट से संविधान की व्याख्या करने का अनुरोध किया है। इस मुद्दे पर करीब एक महीने तक गहन चर्चा हुई। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग, अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और विधि मंत्रालय की विधायी शाखा के बीच विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद प्रेसिडेंशियल रेफरेंस तैयार किया गया।

8 अप्रैल को सुनाए गए फैसले की कॉपी 12 अप्रैल को केंद्र सरकार को प्राप्त हुई। इसके बाद यह तय हुआ कि इसका रिव्यू नहीं किया जाएगा, बल्कि राष्ट्रपति के माध्यम से कोर्ट से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। इसी के तहत वरिष्ठ कानून अधिकारियों की टीम ने फैसले से उत्पन्न होने वाले कानूनी प्रश्नों की पहचान शुरू की। प्रारंभ में कई सवालों पर विचार हुआ और फिर उन्हें इकट्ठा करते हुए 7 मई को अंतिम मसौदा सरकार को सौंपा गया। इसके बाद यह दस्तावेज राष्ट्रपति सचिवालय को भेजा गया और 14 मई को सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में दायर किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्होंने विधायिका की इच्छाशक्ति को बाधित करने की कोशिश की। अदालत ने राज्यपाल द्वारा 10 दोबारा पारित विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने के उनके फैसले को अवैध करार दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर राज्यपाल को कोई विधेयक प्राप्त होता है तो उन्हें एक माह के भीतर उस पर सहमति, असहमति या राष्ट्रपति को भेजना करना होगा। यदि कैबिनेट की सलाह के विरुद्ध कोई कदम उठाया जाता है तो उसे तीन माह में विधानसभा को लौटाया जाना चाहिए। इस फैसले में यह समयसीमा राष्ट्रपति पर भी लागू की गई और कहा गया कि राष्ट्रपति को भी तीन माह के भीतर निर्णय लेना होगा अन्यथा कारण बताने होंगे।

राष्ट्रपति के संदर्भ में पूछे गए 14 प्रश्नों में भारत के संविधान के कई अनुच्छेदों की व्याख्या मांगी गई है। उनमें अनुच्छेद 200 (राज्यपाल द्वारा विधेयकों पर कार्रवाई), अनुच्छेद 201 (राष्ट्रपति को भेजे गए विधेयक), अनुच्छेद 142 (संपूर्ण न्याय हेतु सुप्रीम कोर्ट की शक्तियां), अनुच्छेद 361 (राष्ट्रपति और राज्यपालों को न्यायिक कार्रवाई से संरक्षण), अनुच्छेद 145(3) (संविधान पीठ द्वारा महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्नों का निर्णय) और अनुच्छेद 131 (केंद्र और राज्यों के बीच विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का मूल क्षेत्राधिकार) शामिल है।

प्रख्यात संवैधानिक विशेषज्ञ राजीव धवन ने इस मामले पर कहा, “यह अब तक का सबसे व्यापक राष्ट्रपति संदर्भ है।” उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार करने के लिए पांच जजों की संविधान पीठ गठित करेगा और यह कोर्ट के विवेक पर निर्भर करता है कि वह इन सवालों का उत्तर दे, अस्वीकार करे, या राष्ट्रपति से सवालों को पुनः तैयार करने को कहे। धवन ने यह भी याद दिलाया कि 1978 के विशेष अदालत अधिनियम और 1993 के राम जन्मभूमि संदर्भ के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने क्रमश: प्रश्नों को पुनः तैयार करने और उत्तर न देने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In