• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीतीश कुमार

सब काम हम ही कर रहे हैं, तो सुनाएंगे ही; नीतीश ने विपक्ष को खूब कोसा

July 24, 2024
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

June 9, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
हिंदुत्व मुद्दे पर गरमाई राजनीति, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को घेरा

गहलोत-पायलट विवाद फिर चर्चा में, प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

सब काम हम ही कर रहे हैं, तो सुनाएंगे ही; नीतीश ने विपक्ष को खूब कोसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीतीश कुमार

File Photo

पटना। बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में विपक्ष ने विशेष दर्जे की मांग और आरक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट पर खड़े हुए और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के विधायकों को खूब कोसा। सीएम नीतीश ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि हम तो सुनाएंगे ही। सब काम हमने ही किया। उन्होंने कहा कि वे 2010 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे थे। उस समय केंद्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी, लेकिन उन्होंने स्पेशल स्टेटस नहीं दिया। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि आरक्षण के मुद्दे पर पटना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। साथ ही इसे 9वीं अनुसूची में डालने की मांग करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

विधानसभा की बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सीएम नीतीश ने बीच में उठकर उन्हें शांत रहने के लिए कहने लगे। हंगामा फिर भी जारी रहा तो सीएम भी भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी कर रहे आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों से कहा कि वे बैठकर बात सुनेंगे तो अच्छा रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाकर जाति गणना का फैसला लिया था। उस समय सभी दलों ने अपनी सहमति जताई थी। जाति गणना कराई गई तो उसके बाद आबादी के हिसाब से आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया।

सीएम नीतीश ने कहा कि जातिगत सर्वे में हमने हर परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इससे पता चला कि 94 लाख परिवार जिसमें सवर्ण, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, हिंदू और मुस्लिम सभी शामिल हैं, वे गरीबी के दायरे में आते हैं। उन्हें सरकार ने मुख्यधारा में लाने के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की।

ख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के बाद इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने के लिए भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही पटना हाई कोर्ट द्वार रोक लगाए जाने के बाद राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। पहले राज्य में महिलाओं की स्थिति बदतर थी। 2005 के बाद हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाया।

नीतीश बोले- हम तो सुनाएंगे ही, सब काम हम ही कर रहे हैं
विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान भी विपक्षी सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। इस पर सीएम भड़क गए। उन्होंने कहा कि हम तो सुनाएंगे ही, आपको नहीं सुनना है तो यह आपकी गलती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जो भी काम हो रहा है वो सब वे ही कर रहे हैं। महागठबंधन सरकार के दौरान काम का क्रेडिट लिए जाने को लेकर आरजेडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आपने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को उनकी सरकार के दौरान विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया, इस पर जवाब देना चाहिए। बीच में विपक्ष के सदस्य नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगा रहे थे, तब सीएम आगबबूला हो गए और बोले- सब लोग हाय-हाय।

सीएम नीतीश ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, लेकिन हर तरफ से राज्य की मदद की जा रही है। केंद्र सरकार ने बिहार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। यूपीए कार्यकाल में यह मुमकिन नहीं था।

Previous Post

लखनऊ ने दिल्ली को किया नाराज, संंसद में बजट पर खूब बरसे अखिलेश यादव

Next Post

VIDEO: नेपाल में विमान हादसा, टेकऑफ करते ही हुआ क्रैश; 18 की मौत

Next Post
नेपाल

VIDEO: नेपाल में विमान हादसा, टेकऑफ करते ही हुआ क्रैश; 18 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा
  • ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी
  • H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित
  • महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In