गजेंद्र सामोता,मुंबई:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की शासन माता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी की स्मृति सभा का आयोजन तेरापंथ सभा भवन ऐरोली में रविवार को किया गया।जिसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओ की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सभा की शुरुआत साध्वी श्री पंकज श्री जी द्वारा रचित गीतिका से मंगलाचरण प्रस्तुत किया।तत्पश्चात तेरापंथी सभा अध्यक्ष श्रीमान छोगालाल जी सोनी द्वारा शासन माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवति जी ने थानम सूत्र के अनुसार चार प्रकार के पुष्पों पर प्रकाश डालते हुए फरमाया की शासन माता का जीवन आंतरिक व बाहरी दोनों ही खुशबूदार था। उनका महकता जीवन हर एक व्यक्ति को प्रेरणा देता है। साध्वी श्री पंकज श्री जी ने कहा साध्वी प्रमुखा जी का जीवन वात्सल्य का जाना जाता था यहां हर एक व्यक्ति आकर अपनी प्यास बुझाता, बिन मांगे बहुत कुछ पा लेता था मेरे ऊपर उनकी अनंत कृपा थी। साध्वी ललिता श्रीजी एवं साध्वी सम्यकत्वयशा जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शासन माता कनकप्रभा के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे सदैव प्रेरणा लेने की बात कही। स्मृति सभा में समणी निर्माण प्रज्ञा जी एवं मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने उपस्थित रहकर शासन माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति सभा में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय से मीना दीदी ने सभा में उपस्थित रहकर शासन माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति सभा में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के मंत्री श्रीमान विजय जी पटवारी, मुंबई महिला मंडल कि मंत्री अल्का जी मेहता समाज सेवक दिनेश जी पारेख, वाशी सभा अध्यक्ष सुरेश जी बाफना, वासी तेयुप अध्यक्ष नितेश जी बाफना, कोपरखैरने से पंकज जी भटेवरा, मुलुंड से सभा अध्यक्ष राकेश जी टुकलिया, अर्जुन जी चौधरी, ऐरोली स्थानकवासी समाज से बाबूलाल जी बोलिया सभी ने अपने विचार प्रकट करते हुए शासन माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने शासन माता के उत्तरोत्तर आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामनाएं की। एरोली महिला मंडल संयोजिका किरण जी कोठारी ने महिला मंडल की तरफ से शासन माता को भावांजलि अर्पित की। मुलुंड महिला मंडल से संयोजिका अलका जी मेहता एवं सह संयोजिका सुनी
ता जी सिंघवी ने भी अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए शासन माता को श्रद्धांजलि अर्पित की साध्वी श्री शारदा प्रभा जी ने स्मृति सभा का संचालन करते हुए कहा साध्वी प्रमुखा कनक प्रभाजी ऋतुजा की मंदाकिनी थी। स्मृति सभा में ऐरोली सकल जैन समाज के साथ श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समिति ट्रस्ट, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत मे तेयुप अध्यक्ष गौतम चंडालिया द्वारा शासन माता कनक प्रभा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पधारे हुए सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया गया।