डेस्क:पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस शहनाज गिल आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। शहनाज बिग बॉस 13 के घर में नजर आईं थीं। इस शो को करने के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। शहनाज कई म्यूजिक वीडियो के साथ फिल्मों में भी लगातार हाथ आजमा रही हैं। इसी बीच अब शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में…
दरअसल, शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके एक इवेंट में शामिल होने के दौरान का है। इस वीडियो में एक महिला शहनाज के साथ ब्रांड प्रमोशन करने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही है। उसकी बात सुनते ही शहनाज ने जो कहा वो उनके फैंस को हजम नहीं हुई। शहनाज ने कहा, ‘आपके पास पैसे हैं?’ उनकी बात सुनते ही महिला ने कहा, ‘बिल्कुल, अभी भी हैं।’ उसकी बात सुनकर शहनाज आगे कहती हैं, ‘आप मुझे अफोर्ड नहीं कर पाएंगी।’ वो महिला यहां पर भी नहीं रूकी बल्कि अपनी बात पर टिकी रही। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, ‘ठीक है वो रहा मेरा मैनेजर, आपको उनसे बात करनी पड़ेगी।’
बस फिर क्या था शहनाज गिली की ये बात उनके फैंस को जरा भी जरा भी पसंद नहीं आई। उनका ये एटीट्यूड देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘घमंडी कहीं की।’ एक लिखता है, ‘सिद्धार्थ को पसंद थी, इसलिए सबको पसंद थी। बाकी इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘लोगों को केवल उन्हीं स्टार्स को मानना चाहिए, जो लायक होते हैं। उन सभी को नहीं जो स्क्रीन पर मौजूद होते हैं।’ एक ने कहा, ‘अपने आप को कुछ ज्यादा ही समझ बैठी है ये।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।