डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम-प्रसंग से जुड़ी एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कथित बेवफाई से नाराज़ एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसके सात वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का महिला के साथ काफी समय से प्रेम-संबंध था। हाल के दिनों में महिला किसी अन्य युवक से बात करने लगी, जिससे आरोपी बेहद नाराज़ हो गया। इस बात को लेकर पहले भी आरोपी और महिला के पति के बीच विवाद हुआ था और आरोपी ने परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को सात वर्षीय बच्चा घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में उसने बच्चे की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को खेत के पास मिट्टी में गाड़ दिया।
कुछ दिनों बाद खेत में काम कर रहे लोगों को मिट्टी से कपड़ा बाहर दिखाई दिया। संदेह होने पर जब मिट्टी हटाई गई तो बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
