• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: केवल दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सारे पाप

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: केवल दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सारे पाप

July 15, 2022
आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता

आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छलावे की पोल खुली

June 4, 2025
किरोड़ीलाल मीणा

श्रीगंगानगर में नकली बीज फैक्ट्रियों पर छापा, मंत्री किरोड़ी एक्शन में

June 4, 2025
संजय सिंह

प्रधानमंत्री मौन, संजय सिंह का सवाल: किस दबाव में रुका सैन्य अभियान?

June 4, 2025
बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला: राष्ट्रविरोधी बयानबाजी पर आरोप

मोदी थंडर या राहुल ब्लंडर?—भाजपा का पलटवार

June 4, 2025
आईपीओ

एचडीबी फाइनेंशियल को सेबी से मिली आईपीओ मंजूरी

June 4, 2025
जीडीपी

यूबीएस ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, अब 6.4% की उम्मीद

June 4, 2025
पेट्रोल-डीजल

रियायती तेल पर नजर: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार फिलहाल सतर्क

June 4, 2025
पंकज त्रिपाठी

8 घंटे की शिफ्ट पर बढ़ी बहस: पंकज त्रिपाठी ने भी किया समर्थन

June 4, 2025
दिलजीत दोसांझ

‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत आउट, अनीस बज्मी ने दी सफाई

June 4, 2025
पानी ठंडा

फ्रिज की बोतल, बैक्टीरिया का घर!

June 4, 2025
गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

June 4, 2025
राशिफल

4 जून 2025 का राशिफल

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: केवल दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सारे पाप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 15, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: केवल दर्शन मात्र से ही मिट जाते हैं सारे पाप

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। कहा जाता है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का प्रथम ज्योतिर्लिंग है। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना चंद्रदेव ने कई देवताओं के साथ मिलकर की थी। शास्त्रों के अनुसार, इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन मात्र से ही सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मनोकामना पूरी होती है।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की कहानी-

पुराणों में वर्णित कहानियों के अनुसार, दक्ष प्रजापति ने अपनी 27 पुत्रियों का विवाह चंद्रदेव से करवाया था। चंद्रदेव इस विवाह से काफी खुश थे। लेकिन वह अपनी सभी पत्नियों में से दक्ष की पुत्री रोहिणी को ज्यादा स्नेह करते थे। जिसके कारण दक्ष की अन्य पुत्रियां खुश नहीं थीं।

एक दिन राजा दक्ष की सभी बेटियां उनसे मिलने के लिए आईं और उन्हें बताया कि चंद्र देव सिर्फ रोहिणी का ही ख्याल रखते हैं और अन्य पत्नियों से प्रेम नहीं करते हैं। राजा दक्ष को इस बात का काफी दुख हुआ और वह चंद्रदेव से मिलने पहुंचे। उन्होंने चंद्रदेव को समझाया कि जिस तरह से वह रोहिणी का ध्यान रखते हैं, उसी तरह से उनकी अन्य बेटियों का भी रखें। चंद्रदेव ने राजा दक्ष को वचन दिया कि वे उनकी बात मानेंगे।

काफी समय बीत गया लेकिन चंद्रदेव अपने वचन को निभाने में असमर्थ रहे। राजा दक्ष की अन्य बेटियां दुखी रहने लगीं। जब राजा दक्ष को ये बात पता चली तो उन्होंने चंद्रदेव को गुस्से में क्षयग्रस्त होने का श्राप दे दिया। ये श्राप मिलते ही चंद्रदेव की चमक कम होने लगी। जिसकी वजह से सभी देवता चिंतिंत हो गए।

कहानी के अनुसार, चंद्रदेव इस श्राप से बचने का उपाय खोजने लगे। तब वह ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। ब्रह्मा जी ने चंद्रदेव को एक स्थान पर जाकर भगवान शिव की तपस्या करने को कहा। ब्रह्मा जी के इस उपाय को मानते हुए चंद्रदेव सोमनाथ चले आए और यहां विधिवत भगवान शिव की तपस्या की। चंद्रदेव की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और उनसे कहा कि चंद्रदेव तुम्हारी कला हर दिन के एक पक्ष में क्षीण होगी और दूसरे पक्ष में बढ़ेगी। इस तरह से प्रत्येक पूर्णिमा को पूर्ण चंद्रत्व प्राप्त होगा। चंद्रमा को मिले इस वरदान से उनका श्राप खत्म हो गया और उनकी चमक वापस आ गई। इसके बाद चंद्रदेव ने सोमनाथ में शिवलिंग की स्थापना की। तब से यह सोमनाथ मंदिर प्रसिद्ध हो गया।

मंदिर से जुड़ा इतिहास

रिपोर्ट के अनुसार, सोमनाथ मंदिर को 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण कराया गया। साल 1026 में सुल्तान महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटकर नष्ट कर दिया था।

यह आलेख धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In