• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

March 24, 2022
रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ

रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ

March 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

यह विपक्ष की बड़ी नाकामी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

अभय कुमार दुबे

पुरानी कहावत है कि चुनाव के जरिए जनता लोकतंत्र में सत्ता की रोटी को उलटती-पलटती है। इसके साथ जोड़कर यह भी कहा जा सकता है कि लोकतंत्र की बेहतरी तब होती है, जब बहुमत और अल्पमत स्थायी न होकर अस्थायी हों। जो आज बहुमत है, कल अल्पमत में बदल जाए और जो आज अल्पमत है, वह कल बहुमत प्राप्त कर सत्ताधारी नज़र आने लगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो मैजोरिटी (बहुमत) मैजोरिटेरियनिज्म (बहुसंख्यकवाद) में परिवर्तित हो जाएगी।

लोकतंत्र नाम के लिए बना रहेगा, लेकिन संख्याबल के दम पर एक पार्टी या एक समुदाय की सरकार बनती रहेगी। ऐसा होना तब और चिंताजनक लगता है, जब एंटी-इनकम्बेंसी के बावजूद कोई पार्टी सत्ता में वापसी करती है। अगर कोई पार्टी लगातार चुनाव जीतती है तो इसे उसका दोष न मानकर उसकी खूबी समझा जाना चाहिए। पर राजनीतिक समीक्षकों का यह कर्तव्य ज़रूर है कि वे जीत में निहित विरोधाभासों को जयजयकार और तालियों की गड़गड़ाहट में छिपने न दें, बल्कि सामने लाकर उनकी प्रकृति को स्पष्ट करें।

मसलन, सीएसडीएस का चुनाव-उपरांत सर्वेक्षण बताता है कि यूपी में तकरीबन 39% लोग सरकार बदलने के हामी थे और उससे केवल 5% ज्यादा ही सरकार की वापसी चाहते थे। कुल मिलाकर सरकार के प्रति नेट सेटिस्फेक्शन का आंकड़ा केवल +7 था। ज़ाहिर तौर पर एंटी-इनकम्बेंसी और प्रो-इनकम्बेंसी में बड़ा अंतर नहीं था। उत्तराखंड में भी नेट सेटिस्फेक्शन +8 था। गोवा में तो यह निगेटिव यानी -2 तक चला गया। इसके बावजूद दोनों जगहों पर सत्तारूढ़ दल की वापसी हुई।

यानी सरकार बदलने की ज़मीन तैयार थी, पर सरकार विरोधी राजनीतिक शक्तियां इस अच्छी-खासी एंटी-इनकम्बेंसी को अपनी कोशिशों से बढ़ाने में नाकाम रहीं। सत्तारूढ़ दल के पास पहले से ही चुनाव लड़ने का बेहतर बंदोबस्त था, इसलिए उसने विपक्षी राजनीति की इस अक्षमता का जमकर लाभ उठाया। यूपी में सत्तारूढ़ दल को ज्यादा वोटों में 57 सीटें कम मिलने, 11 मंत्रियों और एक उपमुख्यमंत्री के हार जाने, तीन जिलों में सरकारी पार्टी का कोई उम्मीदवार न जीत पाने और बहुत-सी सीटों में जीत का अंतर काफी कम रहने को इसके प्रमाण के तौर पर देखा जा सकता है।

वहीं पंजाब में वोटरों ने नई पार्टी को 92 सीटें देकर असाधारण अभिव्यक्ति की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंजाब में राज्य सरकार के प्रति नेट सेटिस्फेक्शन बहुत नकारात्मक यानी -52 था। यूपी, उत्तराखंड और गोवा में नेट सेटिस्फेक्शन की दर कम ज़रूर थी, लेकिन केंद्र सरकार के प्रति इन राज्यों की जनता में संतुष्टि का भाव अधिक दिखाई पड़ा। परिणाम यह निकला कि राज्य सरकारों की खामियों की भरपाई केंद्र सरकार करती नज़र आई। इसके उलट पंजाब में न केवल राज्य सरकार के प्रति असंतोष बहुत था, बल्कि केंद्र सरकार से भी वहां के मतदाता बहुत नाराज़ (-44) थे।

यूपी में सपा अक्टूबर से पहले राजनीतिक रूप से तकरीबन न के बराबर सक्रिय थी। बसपा तो रहस्यमय ढंग से आखिर तक सक्रिय नहीं रही। यूपी में सपा और उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस को सत्ता में लाने के बजाय वोटरों ने सोचा कि क्यों न इनसे कुछ कम खराब पार्टी को ही दोबारा मौका दे दिया जाए। साथ ही एक नतीजा यह भी निकलता है कि भाजपा की चुनावी राजनीति में राज्यों का पक्ष कमज़ोर है।

राज्यों में पार्टी को टिके रहने के लिए केंद्र की काफी मदद की जरूरत पड़ती है। वहां की पार्टी अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकती। विपक्ष के कमज़ोर होते चले जाने और नरेंद्र मोदी के वर्चस्व के घनीभूत होने में सीधा रिश्ता है। पीएम किस्मत वाले हैं कि जिस ज़माने में वे राजनीति कर रहे हैं, वह विचारहीन, रणनीतिविहीन, कमज़ोर और विभाजित विपक्ष के ज़माने की तरह जाना जाएगा।

विपक्ष की नाकामी
सरकार बदलने की ज़मीन तैयार थी, पर विपक्ष इस अच्छी-खासी एंटी-इनकम्बेंसी को अपनी कोशिशों से बढ़ाने में नाकाम रहा। सत्तारूढ़ दल के पास पहले से ही चुनाव लड़ने का बेहतर बंदोबस्त था, इसलिए उसने इस अक्षमता का लाभ उठाया।

(ये लेखक के अपने विचार हैं)

Previous Post

सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

Next Post

OIC की बैठक में कश्मीर का जिक्र छेड़ने पर भारत ने चीन को लताड़ा,

Next Post
OIC की बैठक में कश्मीर का जिक्र छेड़ने पर भारत ने चीन को लताड़ा,

OIC की बैठक में कश्मीर का जिक्र छेड़ने पर भारत ने चीन को लताड़ा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ
  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In