सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। घटना के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई डालीबाबा क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेश के तहत की जा रही थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पथराव के दौरान एसडीएम और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल को मौके से सुरक्षित हटना पड़ा। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखते हुए अंततः अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
