• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

March 24, 2022
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

मोदी सरकार की मौन नीति पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी ने नैतिक रुख अपनाने की मांग की

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

File Photo

नोएडा:नोएडा के सेक्टर-93ए में बने सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट में बने ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए रोजाना बारूद पलवल से आया करेगा। इसको लाने के लिए यमुना और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल किया जाएगा। ध्वस्तीकरण से करीब 15-20 दिन पहले टावरों में बारूद लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर बुधवार को एक्सप्लोसिव विभाग के आगरा रेंज के ज्वाइंटर चीफ कंट्रोलर ने टावरों का निरीक्षण किया। एजेंसी से किस-किस फ्लोर पर कितना बारूद चाहिए, इसकी पूरी सूची मांगी है। इसके अलावा बारूद को आपस में जोड़ने के लिए कैसे कनेक्शन करेंगे, इसका पूरा स्केच डायग्राम मांगा है।

टावर ध्वस्तीकरण का जिम्मा संभाल रही एडीफाइस एजेंसी ने बारूद लेने के लिए कंपनी का चयन कर लिया है। एडीफाइस एजेंसी के हेड उत्कर्ष मेहता ने बताया कि पलवल स्थित अल्फा इंटरप्राइजेज कंपनी का चयन किया गया है। यह कंपनी नागपुर स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी से बारूद खरीद कर लाएगी। इसके लिए कंपनी से सहमति हो गई है। वहां से बारूद लाकर पलवल स्थित अधिकृत स्टोर में पीएसी-पुलिस की देखरेख में रखा जाएगा। रोजाना की जरूरत के मुताबिक पलवल से बारूद टावर में लगाने के लिए लाया जाएगा। जितना बच जाएगा, उसको वापस भेज दिया जाएगा। पलवल से नोएडा की दूरी करीब 100 किलोमीटर है।

उन्होंने बताया कि 22 मई को टावरों का ध्वस्तीकरण प्रस्तावित है। ऐसे में 15-20 दिन पहले बनाए गए होल में बारूद फिट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बारूद लगाने के लिए करीब सात हजार होल किए जा रहे हैं। टावरों में लगने वाले बारूद का अनुमान लगाने के लिए 10 अप्रैल को ट्रायल किया जाएगा। एक्सप्लोसिव विभाग के आगरा रेंज के ज्वाइंट चीफ कंट्रोलर वीके मिश्रा व उनकी टीम ने टावरों का आकर निरीक्षण किया। यहां पूरे परिसर में घूमकर बारूद लगाने के लिए किए जा रहे होल की स्थिति देखी। ज्वाइंट चीफ कंट्रोलर ने एजेंसी के पदाधिकारियों से पूरी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने निर्देश दिया कि किताना बारूद कहां-कहां फिट किया जाएगा और कितना चाहिए होगा, इसकी पूरी सूची बनाकर दें। इसके अलावा इस बारूद को आपस में कैसे कनेक्ट करेंगे, इसका भी स्केच डायग्राम बनाकर चाहिए। करीब दो घंटे तक एक्सप्लोसिव विभाग की टीम ने यहां रुककर टावरों के ध्वस्तीकर से जुड़ी जानकारी हासिल की।

स्मॉग गन की संख्या बढ़ाएं
प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने भी ट्विन टावर आकर मौके पर चल रहे निर्माण कार्य से हो रही धूल की स्थिति का जायजा लिया। यहां प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने यहां एंटी स्मॉग गन की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। अभी यहां एक मशीन लगी हुई है। इसके अलावा लोगों को धूल से बचाने के लिए सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट परिसर में कुल तीन टावरों को पूरी तरह ग्रीन नेट से ढकने के निर्देश दिए। अभी तक एक ही टावर को ढकने की योजना थी। एटीएस विलेज सोसाइटी की ओर दो टावरों को ग्रीन नेट से ढकने का काम पूरा कर लिया गया है। टावर ध्वस्तीकरण वाले दिन निकलने वाले मलबे के निस्तारण की योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी
टावरों का निरीक्षण करने बुधवार को यातायात व सिविल विभाग के पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। डीसीपी हेड क्वार्टर मिनाश्री कात्यायन व डीसीपी यातायात गणेश साहा ने मौके पर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीफाइस एजेंसी की ओर से टावर ध्वस्तीकरण वाले दिन टावर के सामने की दो रोड व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे को करीब आधा घंटे तक बंद करने का प्लान बताया। इस बारे में डीसीपी यातायात ने बताया कि एजेंसी ने यातायात से जुड़ी योजना है। अब पुलिस अपने स्तर से इसका अध्ययन कर नए सिरे से प्लान तैयार करेगी और उसी को 22 मई को लागू कराया जाएगा।

Previous Post

राजस्थान: विधानसभा में एससी-एसटी को गारंटी देने वाला विधेयक पास

Next Post

सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

Next Post
सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

सरकार विरोधी भावनाओं के बावजूद जीत रही है भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
  • ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In