• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

August 19, 2024
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 19, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
टाइगर का NDA में स्वागत, चंपाई के दल बदल की अटकलों के बीच बोले केंद्रीय मंत्री

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक चंपाई सोरेन के पार्टी में अपमानित और निराश होने की सार्वजनिक घोषणा के बाद रविवार को केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने ‘केन्द्र में सत्तारुढ राजग परिवार में उनका स्वागत किया।’ सोरेन रांची से रविवार को ही नई दिल्ली पहुंचे थे और पिछले कुछ दिनों से उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चाओं के बीच उन्होंने झामुमो में अपने साथ अपमानजनक व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया में एक लंबा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने पार्टी से अपने दुराव का ठोस संकेत दिया है।

उनके पोस्ट के बाद केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम विभाग के मंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘चंपाई दा आप टाइगर थे , टाइगर हैं और टाइगर ही रहेंगे , NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) परिवार में आपका स्वागत है , जोहार टाइगर ….चंपाई सोरेन।’

सोरेन ने अपने लंबे पोस्ट के आखिर में लिखा है एक बात और, यह मेरा निजी संघर्ष है इसलिए इसमें पार्टी के किसी सदस्य को शामिल करने अथवा संगठन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। जिस पार्टी को हमने अपने खून-पसीने से सींचा है उसका नुकसान करने के बारे में तो कभी सोच भी नहीं सकते। लेकिन, हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि… उन्होंने लिखा जोहार साथियों, आज समाचार देखने के बाद, आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में औद्योगिक घरानों के खिलाफ मजदूरों की आवाज उठाने से लेकर झारखंड आंदोलन तक, मैंने हमेशा जन-सरोकार की राजनीति की है।

उन्होंने लिखा कि राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों एवं पिछड़े तबके के लोगों को उनका अधिकार दिलवाने का प्रयास करता रहा हूं। किसी भी पद पर रहा अथवा नहीं, लेकिन हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहा, उन लोगों के मुद्दे उठाता रहा जिन्होंने झारखंड राज्य के साथ अपने बेहतर भवष्यि के सपने देखे थे। उन्होंने कहा कि इसी बीच 31 जनवरी को, एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद, इंडिया गठबंधन ने मुझे झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने के लिए चुना। अपने कार्यकाल के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन (03 जुलाई) तक मैंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान हमने जनहित में कई फैसले लिए और हमेशा की तरह हर किसी के लिए सदैव उपलब्ध रहा।

सोरेन ने लिखा कि बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समाज के हर तबके तथा राज्य के हर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए हमने जो निर्णय लिए उसका मूल्यांकन राज्य की जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जब सत्ता मिली तब बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे वीरों को नमन कर राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया था। झारखंड का बच्चा-बच्चा जनता है कि अपने कार्यकाल के दौरान मैंने कभी भी किसी के साथ ना गलत किया ना होने दिया।

उन्होंने लिखा कि इसी बीच हूल दिवस के अगले दिन मुझे पता चला कि अगले दो दिनों के मेरे सभी कार्यक्रमों को पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थगित करवा दिया गया है। इसमें एक सार्वजनिक कार्यक्रम दुमका में था जबकि दूसरा कार्यक्रम पीजीटी शक्षिकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने का था। पूछने पर पता चला कि गठबंधन द्वारा 03 जुलाई को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है तब तक आप सीएम के तौर पर किसी कार्यक्रम में नहीं जा सकते।

उन्होंने कहा कि क्या लोकतंत्र में इससे अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे , अपमान का यह कड़वा घूंट पीने के बावजूद मैंने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण सुबह है, जबकि दोपहर में विधायक दल की बैठक होगी तो वहां से होते हुए मैं उसमें शामिल हो जाऊंगा। लेकिन उधर से साफ इंकार कर दिया गया।

चंपाई ने कहा कि पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में मैं पहली बार भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। दो दिन तक चुपचाप बैठ कर आत्म-मंथन करता रहा, पूरे घटनाक्रम में अपनी गलती तलाशता रहा। सत्ता का लोभ रत्ती भर भी नहीं था लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी इस चोट को मैं किसे दिखाता। अपनों द्वारा दिए गए दर्द को कहां जाहिर करता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्षों से पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो रही है और एकतरफा आदेश पारित किए जाते हैं तो फिर किस से पास जाकर अपनी तकलीफ बताता। इस पार्टी में मेरी गिनती वरष्ठि सदस्यों में होती है बाकी लोग जूनियर हैं और मुझ से सीनियर सुप्रीमो जो हैं वे अब स्वास्थ्य की वजह से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं फिर मेरे पास क्या विकल्प था, अगर वे सक्रिय होते तो शायद अलग हालात होते।

उन्होंने कहा कि कहने को तो विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है लेकिन मुझे बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था। बैठक के दौरान मुझ से इस्तीफा मांगा गया। मैं आश्चर्यचकित था लेकिन मुझे सत्ता का मोह नहीं था इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी चोट से दिल भावुक था। पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है कोई अस्तत्वि ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।

चंपाई ने कहा कि मैंने भारी मन से विधायक दल की उसी बैठक में कहा कि ‘आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।’ इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा इस राह में अगर कोई साथी मिले तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। उस दिन से लेकर आज तक तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं। आपका, चम्पाई सोरेन।

गौरतलब है कि झामुमो के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धनशोधन मामले में कुछ महीने पहले इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन को पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। हेमंत सोरेन ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद संभाल लिया है। चंपाई सोरेन ने अभी तक अपने इस्तीफे के बारे में कोई स्पष्ट शब्दों में घोषणा नहीं की है और भाजपा की तरफ से भी इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।

Previous Post

जेल में बंद शख्स परिवार बढ़ाने जाएगा लंदन, कोर्ट ने 4 महीने का दिया वक्त

Next Post

कब तक रहेगी भद्रा की पूंछ, यहां अपने शहर के हिसाब से देखें राखी मुहूर्त

Next Post
भद्रा

कब तक रहेगी भद्रा की पूंछ, यहां अपने शहर के हिसाब से देखें राखी मुहूर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
  • कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी
  • आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In