सर्दियों का मौसम कई बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा वायरल संक्रमण से बीमार होते हैं। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या आम है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। सर्दियों से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ आहार में कुछ चीजों को शामिल कर हेल्दी रह सकते हैं। इस मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बरकरार रहती है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, आप किन ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं और इसे खाने का सही तरीका क्या है।
*बादाम:-बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। कच्चे बादाम की तुलना में भीगा हुआ बादाम अधिक फायदेमंद होते हैं। भीगा हुआ बादाम पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है। यह दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।
*अखरोट:-सेहत के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें पोटैशियम, जिकं, कैल्शियम उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। यह मेटबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। आप रोजाना 2-4 भीगे हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
*पिस्ता:-पिस्ता का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमरियों से बच सकते हैं। भिगा हुआ पिस्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
*किशमिश:-भिगा हुआ किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।