गणतंत्र दिवस फैशन : हर साल की 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के दिन सभी जगह तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जिसके चलते लोग एथनिक वियर पहन कर अपने कॉलेज और ऑफिस जाते हैं। इस दिन तिरंगे के रंग के कपड़े पहनने का काफी क्रेज है। लड़कियां एक हफ्ते पहले से ही इसके लिए तैयारियां करने लगती हैं।
इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे अटायर और एक्सेसरीज के बारे में बताएंगे, जिनको पहन कर आप ना सिर्फ अलग दिखेंगीं बल्कि ये आपके गणतंत्र दिवस के लुक को कंप्लीट करेगा। इस दिन आप अपने दोस्तों या फिर सहकर्मचारियों के साथ मिलकर ट्राई कलर पहन सकती हैं। आज की खबर में हम आपको ट्राई कलर से जुड़े कुछ टिप्स भी देंगे।
एथनिक वियर में बेहतर ऑप्शन है सफेद कुर्ता
गणतंत्र दिवस के दिन लड़कियों के लिए व्हाइट कलर का कुर्ता एक काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ व्हाइट पेंट पहन कर आप इस ऑल व्हाइट लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अगर आपको ये सिंपल लग रहा है तो इसके साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा काफी खिल कर आएगा।
किसी भी कपड़े के साथ कैरी करें ट्राई कलर स्कार्फ
चाहे आप जींस पहन रहीं हो या फिर सूट, ट्राई कलर का दुपट्टा सभी के ऊपर काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप ब्रैसलेट या फिर फॉर्मल घड़ी भी काफी अच्छी लगेगी
गणतंत्र दिवस के लिए बेस्ट है साड़ी
जब आपको पहनने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा तो साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। इसे पहन कर आप ना सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी बल्कि अगर आप इसे इंडो वेस्टर्न तरीके से पहनती हैं तो आप स्टाइलिश भी लगने लगेंगी। अगर आप व्हाइट साड़ी के साथ ऑरेंज और ग्रीन कलर की एक्सेसरीज पहनती हैं तो ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा।
एथनिक वियर को कंप्लीट करेंगे बैंगल्स
हाथों में बैंगल्स आपके एथनिक लुक को कंप्लीट करने में मददगार होते हैं। अगर एथनिक वियर के साथ आप एक हाथ में फॉर्मल वॉच और एक हाथ में बैंग्लस पहन सकती हैं।