अगर आप रबड़ी खाने के शौकीन हैं और एक ही तरह की रबड़ी खा-खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार इसके स्वाद में एक ट्विस्ट दे सकते हैं। गर्मियों में बाजार में बहुत मिलते हैं। ऐसे में आप इस सीजन में घर पर मैंगो रहबड़ी बना सकते हैं।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 लीटर फुल क्रीम
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- 1 कप मैंगो प्यूरी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 5-6 केसर के धागे
- 6-7 पिस्ता (कटे हुए)
- 4-5 बादाम (कटे हुए)
विधि :
- मैंगो रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक उबालें।
- इसे तब तक उबालें जब तक इसकी मात्रा आधी न हो जाए।
- अब इस गाढ़े दूध में शक्कर डालें और तब तक चलाएं जह तक शक्कर घुल न जाए।
- इसके बाद इसमें कटे हुए पिस्ता-बादाम और अन्य सूखे मेवे डालें।
- अब इलायची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसमें मैंगो प्यूरी मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को एक बाउल में डालें और थोड़ी देर के लिए जमने दें।
- रबड़ी जितना गाढ़ापन आने के बाद इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।