• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शरद पवार

उद्धव से रार के बीच कांग्रेस से शरद पवार भी नाराज, पहली बार निकाली भड़ास;

July 18, 2024
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

June 9, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
हिंदुत्व मुद्दे पर गरमाई राजनीति, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को घेरा

गहलोत-पायलट विवाद फिर चर्चा में, प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उद्धव से रार के बीच कांग्रेस से शरद पवार भी नाराज, पहली बार निकाली भड़ास;

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 18, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
शरद पवार

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राज्य की राजनीति कई मोड़ ले रही है। हालिया लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन को लेकर जहां सत्तारूढ़ महायुति के अंदरखाने सहयोगी दलों के बीच खींचतान और उप मुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर संशय जारी है, वहीं अजित पवार की एनसीपी और शिंदे गुट के शिवसेना के कई विधायकों के पलटी मारने की अटकलें रह-रहकर जोर पकड़ रही हैं।

उधर, विपक्षी महाविकास अघाड़ी में भी सबकुछ पटरी पर नहीं है। एनसीपी संस्थापक शरद यादव ने लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार सहयोगी कांग्रेस से अपनी नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को पुणे में उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और हालिया एमएलसी चुनावों में कांग्रेस के सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने पर क्षोभ और निराशा जतायी। इस चुनाव में उनके समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल की हार हो गई थी। वरिष्ठ नेता पवार ने कहा कि कांग्रेस की गलत रणनीति की वजह से उनके समर्थित उम्मीदवार को कम वोट मिले।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि कांग्रेस के कुछ विधायकों के वोट शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर के पक्ष में जाएंगे और कुछ वोट जयंत पाटिल के पक्ष में जाएंगे लेकिन वो महायुति के पक्ष में चले गए। शरद पवार ने ऐसे समय में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है, जब राज्य में महाविकास अघाड़ी के बीच विधानसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा होना है।

एनसीपी के अंदर इस बात की चर्चा है कि शरद पवार अब राज्य विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे की बातचीत से पहले राज्य कांग्रेस नेतृत्व को रक्षात्मक मुद्रा में लाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, पवार नहीं चाहते कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व उनसे बात करे। सीनियर पवार चाहते हैं कि इस मुद्दे पर सीधे राहुल गांधी या कांग्रेस के शीर्श नेतृत्व से बात हो। राज्य कांग्रेस के नेताओं से बातचीत में शरद पवार बेहद असहज हैं, क्योंकि वह कांग्रेस के उन नेताओं को अपना जूनियर मानते हैं और अतीत में उनके साथ मतभेद रहे हैं।

दूसरी तरफ, शरद पवार की यह टिप्पणी कांग्रेस को यह संदेश देने के लिए भी है कि उसके अंदरखाने सब चीजें व्यवस्थित नहीं हैं, इसलिए राहुल गांधी इसमें दखल दें और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दें। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने 288 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 150 सीटों पर दावा ठोंका है, जबकि एमवीए के दूसरे घटक दल उद्धव ठाकरे की शिवसेना 125 सीटों पर दावा कर रही है। शरद पवार इस स्थिति में राहुल गांधी को बीच में लाकर समय से पहले सीट बंटवारे की डील पक्का करना चाहते हैं। राज्य में अक्टूबर में विधान सभा चुनाव हो सकते हैं।

Previous Post

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, सूर्या T20 टीम के कप्तान

Next Post

असम सरकार ने रद्द किया मुस्लिम विवाह कानून, अब काजियों की सेवा समाप्त

Next Post
हिमंता बिस्वा

असम सरकार ने रद्द किया मुस्लिम विवाह कानून, अब काजियों की सेवा समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा
  • ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी
  • H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित
  • महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In