• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उदित राज

उदित राज ने शशि थरूर पर बीते सालों में कांग्रेस का गद्दार आरोप लगाया

May 28, 2025
आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता

आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छलावे की पोल खुली

June 4, 2025
किरोड़ीलाल मीणा

श्रीगंगानगर में नकली बीज फैक्ट्रियों पर छापा, मंत्री किरोड़ी एक्शन में

June 4, 2025
संजय सिंह

प्रधानमंत्री मौन, संजय सिंह का सवाल: किस दबाव में रुका सैन्य अभियान?

June 4, 2025
बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला: राष्ट्रविरोधी बयानबाजी पर आरोप

मोदी थंडर या राहुल ब्लंडर?—भाजपा का पलटवार

June 4, 2025
आईपीओ

एचडीबी फाइनेंशियल को सेबी से मिली आईपीओ मंजूरी

June 4, 2025
जीडीपी

यूबीएस ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, अब 6.4% की उम्मीद

June 4, 2025
पेट्रोल-डीजल

रियायती तेल पर नजर: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार फिलहाल सतर्क

June 4, 2025
पंकज त्रिपाठी

8 घंटे की शिफ्ट पर बढ़ी बहस: पंकज त्रिपाठी ने भी किया समर्थन

June 4, 2025
दिलजीत दोसांझ

‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत आउट, अनीस बज्मी ने दी सफाई

June 4, 2025
पानी ठंडा

फ्रिज की बोतल, बैक्टीरिया का घर!

June 4, 2025
गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

June 4, 2025
राशिफल

4 जून 2025 का राशिफल

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उदित राज ने शशि थरूर पर बीते सालों में कांग्रेस का गद्दार आरोप लगाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 28, 2025
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
उदित राज

File Photo

डेस्क:कांग्रेस सांसद शशि थरूर सरकार की ओर से भेजे गए एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कई देशों के दौरे पर है। इस दौरान डेलिगेशन अलग-अलग देशों में बता रहा है कि कैसे पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और फिर भारत ने उसके जवाब में आतंकियों के ठिकानों को टारगेट किया। शशि थरूर से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक विपक्षी दलों के सांसद भी पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। हालांकि शशि थरूर का मोदी सरकार की तारीफ करना कांग्रेस को नहीं पच रहा है। अब कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट करके शशि थरूर को धोखेबाज बता दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जिस पार्टी ने आपको इतना सब कुछ दिया है, उसके प्रति इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं।

उदित राज ने एक्स पर लिखा, ‘प्रिय शशि थरूर। मैं तो पीएम मोदी से कहूंगा कि आपको भाजपा का सुपर प्रवक्ता घोषित किया जाए। इसके अलावा भारत लौटने से पहले ही विदेश मंत्री बना दिया जाए। आखिर आप कैसे कांग्रेस के सुनहरे इतिहास को यह कहते हुए नजरअंदाज कर सकते हैं कि पीएम मोदी के दौर से पहले भारत ने कभी एलओसी या इंटरनेशनल बॉर्डर को पार नहीं किया। 1965 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई तरफ से एंट्री कर ली थी। लाहौर सेक्टर में जब भारत की सेना घुसी तो पाकिस्तान हैरान रह गया था। फिर 1971 में तो पाकिस्तान के दो टुकड़े ही हो गए। यही नहीं यूपीए सरकार में कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं। बस उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया। राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास नहीं हुआ।’

इसके आगे शशि थरूर पर पार्टी से गद्दारी तक का आरोप उदित राज ने लगा दिया। उदित ने एक्स पर लिखा, ‘आपको जिस पार्टी ने इतना कुछ दिया है, उसके प्रति इतने धोखेबाज कैसे आप कैसे हो सकते हैं?’ उदित राज ने शशि थरूर के ही एक वीडियो को शेयर करते हुए यह टिप्पणी की। उस वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे शशि थरूर पनामा में पाकिस्तान की हरकत की बात करते हैं। फिर बताते हैं कि भारत ने कैसे करारा जवाब दिया।

शशि थरूर ने कहा,’बीते कुछ सालों में यह बदलाव हुआ है कि अब आतंकियों को भी पता है कि उन्होंने कुछ किया तो कीमत चुकानी होगी। पहली बार भारत ने 2015 में उरी आतंकी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और एलओसी पार की थी। यह हमले पहले नहीं किया था। यहां तक कि कारगिल के दौरान भी हमने एलओसी पार नहीं की थी। इसके बाद फिर पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी हमने ऐसा ही किया। इस बार हमने न सिर्फ एलओसी पार की बल्कि इंटरनेशनल बॉर्डर भी क्रॉस किया। हमने पाकिस्तान के पंजाब में कई आतंकी ठिकाने तबाह किए। आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर और मुख्यालय तक पर हमले किए।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In