• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केदारनाथ धाम

उत्तराखंड के पवित्र धामों में आस्था की सुरक्षा: गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित

January 26, 2026
रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ

रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ

March 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

उत्तराखंड के पवित्र धामों में आस्था की सुरक्षा: गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 26, 2026
in आराधना-साधना, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
केदारनाथ धाम

डेस्क : उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों में धार्मिक परंपराओं और आस्थागत मर्यादाओं को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। श्री गंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध केवल गंगोत्री धाम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस फैसले के बाद अब यही मांग बदरीनाथ और केदारनाथ धाम तक भी पहुंच गई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसे शासन और सरकार के समक्ष भेजा जाएगा।

हरिद्वार में गंगा घाटों पर पहले से लागू प्रतिबंध के बाद राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों में भी इसी तरह के कदम उठाने की मांग तेज हो गई है। हर की पैड़ी समेत प्रमुख घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के बाद धार्मिक संगठनों ने पूरे कुंभ क्षेत्र में भी ऐसे ही प्रतिबंध लागू करने की मांग सरकार से की है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हर की पैड़ी में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक को “ऐतिहासिक फैसला” बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय बदरी-केदार धाम में भी लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही बोर्ड में प्रस्ताव लाया जाएगा।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के पवित्र धाम आस्था और परंपरा के केंद्र हैं और यहां कार्य पौराणिक मान्यताओं व सांस्कृतिक मर्यादाओं के अनुरूप ही होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर समितियों और तीर्थ पुरोहितों की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। हरिद्वार के गंगा घाटों से जुड़े पुराने अधिनियमों का अध्ययन किया जा रहा है और बीकेटीसी से कोई प्रस्ताव आने पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार सनातन धर्म के आस्था केंद्रों की पवित्रता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक और ठोस कदम उठाएगी।

Previous Post

भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्यों अटकी? लीक ऑडियो में अमेरिकी सीनेटर ने खोले राज़

Next Post

राजस्थान में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: नागौर से 10 टन अवैध विस्फोटक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
राजस्थान में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: नागौर से 10 टन अवैध विस्फोटक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: नागौर से 10 टन अवैध विस्फोटक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ
  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In