डेस्क : मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। ऊर्जा मूल्य पर नजर रखने वाली वेबसाइट GlobalPetrolPrices.com द्वारा फरवरी 2026 और 2 मार्च 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार कई देशों में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ देशों में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है।
2 मार्च 2026 को जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में एलपीजी की औसत कीमत लगभग 71.96 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। हालांकि विभिन्न देशों में यह कीमत काफी अलग-अलग है। सामान्य तौर पर समृद्ध देशों में एलपीजी की कीमतें अधिक होती हैं, जबकि गरीब देशों और प्राकृतिक गैस का उत्पादन या निर्यात करने वाले देशों में कीमतें अपेक्षाकृत कम रहती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार अलग-अलग देशों में एलपीजी की कीमतों में यह अंतर मुख्य रूप से कर व्यवस्था और सरकारी सब्सिडी के कारण होता है। सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमतों तक समान पहुंच होती है, लेकिन घरेलू नीतियों और कर ढांचे के कारण खुदरा कीमतें अलग-अलग हो जाती हैं।
कई देशों में बढ़े एलपीजी के दाम
ताजा आंकड़ों के अनुसार Algeria, Angola, Saudi Arabia, Azerbaijan, Australia और Honduras जैसे देशों में एलपीजी की कीमतें पहले के मुकाबले बढ़ी हैं।
वहीं दूसरी ओर Russia, Belarus, Peru और Georgia में कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
भारत में फिलहाल राहत
भारत के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि इस अवधि में एलपीजी की औसत कीमत 59.9 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में घरेलू सिलेंडर के ताजा रेट
सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—
- दिल्ली – ₹853
- मुंबई – ₹852.50
- पटना – ₹951
- लखनऊ – ₹890.50
- कारगिल – ₹985.50
- पुलवामा – ₹969
- बागेश्वर – ₹890.50
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य पूर्व में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो आने वाले समय में वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है, जिससे एलपीजी समेत अन्य ईंधनों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
